ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने प्रशंसकों को बड़ा झटका दिया है। नेमार ने कहा है कि वे कतर में 2022 में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। 2022 का वर्ल्ड कप नेमार के लिए आखिरी वर्ल्ड कप होगा। देखते हैं नेमार की सूर्य कुंडली क्या कहती है, कैसा रहेगा, उनके लिए फुटबॉल का ग्राउंड छोड़ना।
कैसा रहेगा आपका 2022, जानें 2022 भविष्यफल के साथ
2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप में नहीं रहेगा अच्छा प्रदर्शन
5 फरवरी 1992 को ब्राजील में जन्मे नेमार की कुंडली में मंगल और राहु का अंगारक दोष अग्नि तत्व की राशि धनु में है। इसलिए वे हमेशा एनर्जी और गुस्से से प्रतिद्वंदियों पर वार करते हैं। हालांकि उनकी कुंडली में सूर्य और शनि का नकारात्मक संयोग हैं। अक्सर उनके परफॉर्मेंस को कई बड़े फुटबॉलर के सामने कम आंका जाता है। 2022 के कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा ही है। 2022 का यह वर्ल्ड कप भी उनके लिए उतना अच्छा नहीं रहेगा। उस समय कोई बड़े सकारात्मक ग्रह उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से
नेमार का अंतरराष्ट्रीय कॅरिरर
दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप 2010 के बाद, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत की। तब वे महज 18 साल के थे। इसके बाद 2012 में लंदन ओलंपिक में उन्होंने ब्राजील की टीम में खेला और उनका अच्छा प्रदर्शन टीम को फाइनल तक ले गया।नेमार जुनियर ने 18 अगस्त 2013 को लेवेंटे के खिलाफ खेलकर ला लीगा में क्लब के लिए अपनी ऑफिशियल शुरुआत की।
पढ़िए आज का राशिफल- सिर्फ माय पंडित पर