
अगर आप एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार हैं, तो आपको शुभ मुहूर्त की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। सही मुहूर्त में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपका बिजनेस सफल होता है। इससे समाज में सम्मान, परिवार में खुशहाली और आर्थिक उन्नति होती है। इसके विपरीत, यदि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विचार नहीं किया जाता है, तो व्यवसाय में नुकसान होने की काफी संभावना रहती है। यदि आप साल 2025 में नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त की गणना काफी महत्वपूर्ण होती है।
शुभ मुहूर्त पर बिजनेस शुरू करने से बिजनेस में जोखिम कम होता है सथ ही लाभ की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं और शुभ मुहूर्त देखने से चूक गए हैं या आप नए व्यवसाय के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किए बिना अपना काम शुरू करते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में आप भले ही कड़ी मेहनत करेंगे या व्यापार में लाखों रुपए का निवेश करेंगे, लेकिन वह उतना उपयोगी नहीं होगा। कई बार देखने को मिलता है कि लोग बड़े ताम-झाम के साथ अपने नए व्यापार की शुरुआत करते हैं, लेकिन कुछ ही समय में वे बंद हो जाते हैं। ऐसे में नया बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण होता है।
अगर आप साल 2025 में नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो जनवरी 2025 के शुभ मुहूर्तों के बारे में जानना जरूरी है।
जनवरी 2025 में नया व्यवसाय खोलने का मुहूर्त
तारीख | समय |
---|---|
9/1/2025 | 07:50 से 08:05 तक |
9/1/2025 | 09:55 से 14:15 तक |
9/1/2025 | 16:20 से 18:25 तक |
15/01/2025 | 13:58 से 18:00 तक |
16/01/2025 | 07:50 से 12:00 तक |
18/01/2025 | 09:20 से 13:40 तक |
27/01/2025 | 10:15 से 13:00 तक |
27/01/2025 | 15:00 से 19:33 तक |
2025 आपके लिए कैसा होगा? इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श लें।