2025 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

2025 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं? जानिए वाहन खरीदारी के शुभ मुहूर्त

वैसे तो हर दिन को भगवान ने ही बनाया है, लेकिन कुछ शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की जरूरत होती है। अगर आप अपने लिए कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसे शुभ मुहूर्त में ही खरीदना अच्छा होता है। इसके लिए आपको शुभ मुहूर्त का ज्ञान होना चाहिए।  शुभ मुहूर्त में वाहन की खरीदारी करने से समृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होती है। इसलिए आपको किसी विद्वान ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त की जानकारी लेने के बाद ही वाहन की खरीदारी करनी चाहिए।

आप वार्षिक जीवन में क्या करेंगे? प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।

वाहन खरीदारी के लिए कौन सा नक्षत्र है शुभ?

वाहन की खरीदारी के लिए कुछ नक्षत्र काफी अच्छे माने जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक अश्विनी, मघा, पुनर्वसु, उत्तरा फाल्गुनी, रोहिणी, हस्त, स्वाति, चित्रा और अनुराधा नक्षत्र में वाहन की खऱीदारी करना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं पूर्णिमा से पांच दिन पहले और बाद में भी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। 

हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में ही की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से सारे कार्य सिद्ध होते हैं, और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। ऐसे में वाहन की खरीदारी भी शुभ मुहूर्त में ही की जाती है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यहां हम आपके लिए साल 2025 में वाहन की खरीदारी के शुभ मुहूर्त की जानकारी लेकर आए हैं।

वाहन खरीद मुहूर्त 2025 की तारीख और समय को जानें

तारीखदिनसमयनक्षत्र
19 जनवरी 2025रविवार05:29 पी.एम. से 06:53 ए.एम.हस्त
7 फरवरी 2025शुक्रवार06:49 ए.एम. से 06:49 ए.एम.रोहिणी, मृगशिरा
20 फरवरी 2025गुरुवार01:30 पी.एम. से 06:43 ए.एम.अनुराधा
9 मार्च 2025रविवार06:32 ए.एम. से 06:31 ए.एम.पुनर्वसु, पुष्य
17 मार्च 2025सोमवार06:26 ए.एम. से 07:32 पी.एम.चित्रा, स्वाति
27 मार्च 2025गुरुवार06:18 ए.एम. से 11:03 पी.एम.शतभिषा
6 अप्रैल 2025रविवार07:22 पी.एम. से 06:09 ए.एम.पुष्य
30 अप्रैल 2025बुधवार05:54 ए.एम. से 02:11 पी.एम.रोहिणी
4 मई 2025रविवार07:18 ए.एम. से 12:53 पी.एम.पुष्य
18 मई 2025रविवार06:52 पी.एम. से 05:46 ए.एम.श्रवण
23 मई 2025शुक्रवार04:02 पी.एम. से 10:29 पी.एम.रेवती
27 जून 2025शुक्रवार11:18 ए.एम. से 05:48 ए.एम.पुष्य
3 जुलाई 2025गुरुवार05:49 ए.एम. से 02:06 पी.एम.हस्त
21 अगस्त 2025गुरुवार06:03 ए.एम. से 12:44 पी.एम.पुष्य
29 अगस्त 2025शुक्रवार06:05 ए.एम. से 11:38 ए.एम.स्वाति
5 सितंबर 2025शुक्रवार06:06 ए.एम. से 03:12 ए.एम.श्रवण, धनिष्ठा
10 सितंबर 2025बुधवार07:37 पी.एम. से 06:11 ए.एम.रोहिणी
29 अक्टूबर 2025बुधवार05:29 पी.एम. से 06:17 ए.एम.श्रवण
7 नवंबर 2025शुक्रवार11:04 ए.एम. से 06:21 ए.एम.रोहिणी, मृगशिरा
9 नवंबर 2025रविवार08:04 पी.एम. से 06:22 ए.एम., नवंबर 10पुनर्वसु
8 दिसंबर 2025सोमवार04:02 पी.एम. से 02:52 ए.एम., दिसंबर 09पुष्य
14 दिसंबर 2025रविवार06:41 ए.एम. से 06:42 ए.एम., दिसंबर 15हस्त, चित्रा

2025 आपके लिए कैसा होगा? इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श लें।