2025 में विद्यारंभ मुहूर्त

2025 में विद्यारंभ मुहूर्त

विद्यारंभ मुहूर्त 2025, पढ़ाई शुरू करने का शुभ समय

विद्यारंभ यानी पढ़ाई की शुरुआत, एक बच्चे के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू होता है। बच्चे के स्कूल जाने से पहले विद्यारंभ संस्कार किया जाता है। यह संस्कार भी उचित मुहूर्त में ही किया जाता है, ताकि बच्चे अच्छी तरह पढ़ाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करे और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ ही खुद भी एक बेहतर इंसान बन सके। विद्यारंभ संस्कार काफी महत्वपूर्ण होता है और आप भी अपने का विद्यारंभ संस्कार करना चाहते हैं, तो आपको विद्यारंभ मुहूर्त 2025 में जानने की जरूरत है। 

विद्यारंभ मुहूर्त 2025 क्या है?

एक बच्चे के जन्म से लेकर पूरे जीवन में कई तरह के संस्कार या अनुष्ठान होते हैं। उसके जीवन के शुरुआती दौर यानी शैशव अवस्था में होने वाले सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है विद्यारंभ संस्कार। बच्चा जब पढ़ाई शुरू करता है, तो उससे पहले विद्यारंभ समारोह का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सही और शुभ मुहूर्त में विद्या आरंभ करने से बच्चा अच्छी तरह सीखेगा और पढ़ाई करेगा। विद्यारंभ समारोह बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए हिंदू धर्म में बच्चे की पढ़ाई शुरू करने के लिए शुभ समय जानना आवश्यक है। आप ज्योतिषियों से संपर्क कर विद्यारंभ मुहूर्त 2025 के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2025 आपके लिए क्या लेकर आया है? जानने के लिए पढ़ें 2025 राशिफल।

विद्यारंभ मुहूर्त- संपूर्ण गाइड

विद्यारंभ संस्कार 2025 न केवल आपके बच्चे को बौद्धिक रूप से विकसित करने में मदद करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि बच्चे को भविष्य में शिक्षा प्राप्त करने के पूरे अवसर भी मिले। इस समारोह के बाद ही बच्चा पहली बार पढ़ना-लिखना सीखना शुरू करता है। भारत के विभिन्न राज्यों में वहां की संस्कृति और परंपरा के अनुसार अलग-अलग तरीकों से विद्यारंभ संस्कार किया जाता है। बच्चे की कुंडली के आधार पर गणनात्मक विद्यारंभ मुहूर्त 2025 के बारे में जानने के लिए किसी विद्वान ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं। यहां हम विद्यारंभ मुहूर्त 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियों और समय की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

विद्यारंभ मुहूर्त 2025 की तारीख और समय पर डालें नजर

तारीखसमयनक्षत्र
15/01/202507:15 ए.एम. से 10:20 ए.एम.पुष्य
20/01/202507:15 ए.एम. से 09:55 ए.एम.हस्त
03/02/202507:10 ए.एम. से 06:10 पी.एम.रेवती
09/02/202512:00 पी.एम. से 06:15 पी.एम.आर्द्रा
19/02/202506:59 ए.एम. से 07:25 ए.एम.स्वाति
02/03/202509:00 ए.एम. से 06:25 ए.एम.रेवती
03/03/202506:00 पी.एम. से 06:28 पी.एम.अश्विनी
09/03/202506:47 ए.एम. से 06:30 पी.एम.पुनर्वसु
10/03/202507:47 ए.एम. से 01:50 पी.एम.पुष्य
01/05/202502:20 पी.एम. से 06:50 पी.एम.मृगशिरा
02/05/202505:58 ए.एम. से 06:50 पी.एम.आर्द्रा
14/05/202506:35 ए.एम. से 11:45 ए.एम.अनुराधा
18/05/202506:58 पी.एम. से 07:01 पी.एम.उत्तराषाढ़ा
19/05/202505:48 ए.एम. से 06:10 ए.एम.श्रवण
23/05/202504:10 पी.एम. से 07:00 पी.एम.उत्तरा भाद्रपद
05/06/202505:45 ए.एम. से 09:10 ए.एम.हस्त
06/06/202510:15 ए.एम. से 03:25 पी.एम.चित्रा
20/06/202501:25 पी.एम. से 07:20 पी.एम.रेवती
26/06/202509:50 ए.एम. से 07:10 पी.एम.आर्द्रा
04/07/202504:35 पी.एम. से 07:10 पी.एम.चित्रा
07/07/202505:50 ए.एम. से 07:10 पी.एम.अनुराधा
13/07/202505:55 ए.एम. से 06:50 ए.एम.श्रवण
25/07/202509:15 ए.एम. से 11:05 ए.एम.पुष्य
23/09/202512:39 पी.एम. से 01:15 पी.एम.हस्त
10/10/202512:15 पी.एम. से 02:33 पी.एम.कृतिका
21/11/202508:20 ए.एम. से 11:35 ए.एम.अनुराधा
01/12/202509:00 ए.एम. से 12:12 पी.एम.रेवती
05/12/202509:00 ए.एम. से 10:30 ए.एम.रोहिणी

2025 आपके लिए कैसा होगा? इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श लें।