होम » आर्टिकल » ज्योतिष भविष्यवाणियां » Deepawali ke Totke : इस दिवाली इन उपायों से करें लक्ष्मी को आकर्षित

Deepawali ke Totke : इस दिवाली इन उपायों से करें लक्ष्मी को आकर्षित

Deepawali ke Totke : इस दिवाली इन उपायों से करें लक्ष्मी को आकर्षित

दीपों को पर्व दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021 को है। इस दिन लक्ष्मी के पूजन से माता लक्ष्मी खुश होती हैं। अगर आप इस दिन कुछ उपाय और टोटके अपनाते हैं तो आपको सालों पर धन प्राप्ति और खुशियां मिलती रहेंगी। तो आइए इस दिन कौन से उपाय करने से आपको लाभ होगा…


दीपावली पर धन प्राप्ति के उपाय

इस दिन आपको ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मी माता के मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। दीपावली पर पूजा के दौरान थोड़ा नागकेसर, कमल को लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह रख दें, लाभ होगा।

  • लक्ष्मीजी को कच्चे चने की दाल चढ़ाने के बाद उसे पीपल वृक्ष को चढ़ाने से भाग्योदय होता है। 
  • किसी भी कार्य में बाधा आ रही हो तो एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर कार्यस्थल से नजर उतारें और चौराहे पर फेंक दें।
  • दीपावली पर गन्ने के रस, दूध या शहद से रुद्राभिषेक कराएं। 
  • लाचार, गरीब और जरुरतमंद को भोजन और वस्त्र का दान करें।
  • महिलाओं का आदर करें। लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी
  • दीपावली की शाम साबुत उड़द, दही और सिंदूर पीपल की जड़ में रखें और दीपक जलाएं। धन की वृद्धि होगी। 
  • गोमती चक्र रखकर लक्ष्मीजी की पूजा करें और और उसे तिजोरी में रखें। 
  • एकाक्षी नारियल की पूजा करने से भी लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं।
  • दीपावली की मध्य रात्रि को पूरे घर में घंटी बजाने से भी नकारात्मकता दूर होती है। 
  • स्फटिक से बना श्रीयंत्र लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से भी लाभ होता है।
  • घर में सुख-शांति के के लिए मिट्टी के दीप विषम संख्या यानी 11, 21 रूप में जलाएं। इसमें घी का उपयोग करें और बाती लाल रंग की हो तो बेहतर होगा।

आपकी कुंडली में भी यदि शापित दोष हैं, तो बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। एक बार शापित दोष का उपाय जरूर जानेंं, कॉल करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से…


Exit mobile version