इस साल यानी 2021 में सुहागिनों का सबसे प्रिय व्रत करवा चौथ 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इसलिए सुहागिनों को शाम ढलते ही सबसे ज्यादा इंतजार चांद का रहता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में करवा चौथ के चंद्रमा के उदय होने का समय अलग है। हम आपको बता रहे हैं आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद…
करवा चौथ पर चांद निकलने (चंद्रोदय) का समय
यदि आप इन शहरों के आसपास रहते हैं, तो अपने क्षेत्र चंद्रमा निकलने का समय इन्हीं शहरों की तरह मानें।
शहर | समय |
---|---|
नई दिल्ली | रात 8 बजकर 07 मिनट |
इंदौर | रात 8 बजकर 26 मिनट |
मुंबई | रात 8 बजकर 46 मिनट |
अहमदाबाद | रात 8 बजकर 40 मिनट |
कोलकाता | रात 7 बजकर 35 मिनट |
चंडीगढ़ | रात 8 बजकर 04 मिनट |
जयपुर | रात 8 बजकर 17 मिनट |
लखनऊ | रात 7 बजकर 56 मिनट |
पटना | रात 7 बजकर 42 मिनट |
सूरत | रात 8 बजकर 42 मिनट |
चैन्नई | रात 8 बजकर 28 मिनट |
जम्मू | रात 8 बजकर 06 मिनट |
बेंगलुरू | रात 8 बजकर 39 मिनट |
नागपुर | रात 8 बजकर 16 मिनट |
हैदराबाद | रात 8 बजकर 27 मिनट |
करवा चौथ पर करें यह काम
करवा चौथ सभी सुहागिन महिलाएं अपने सौभाग्य को बढ़ाने के लिए करती हैं। इस दौरान करवा माता की पूजन शाम 7 बजे से आठ बजे के बीच कर सकते हैं। महिलाओं को सुबह सूर्योदय से पहले व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दिन में सोने से बचना चाहिए। यदि आप निराहार और निर्जला व्रत नहीं कर सकती हैं, तो आप फलाहार कर सकती हैं। शास्त्रों की मान्यता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को व्रत करने से बचना चाहिए।
करवाचौथ से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए यहां पढ़े…