Mahendra Singh Dhoni: IPL 2021 क्या रहेगा जलवा कायम

अपनी स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले CSK कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें टीम इंडिया का मेंटर बनाने की चर्चा हुई थी। देखते हैं उनकी सूर्य कुंडली
2021 की अपेक्षा 2022 है ज्यादा बेहतर
महेन्द्र सिंह धोनी की कुंडली में शनि और गुरु एक अच्छा जोड़ देते हैं। शनि और गुरु बड़े ग्रह हैं, जिसमें रिदम के साथ आगे बढ़ने की गति होती है। वहीं धोनी की कुंडली में मिथुन राशि का बुध है, जो उन्हें अच्छी एनालिसिस स्किल देता है। आने वाले गोचर की बात करें तो जन्म के चंद्रमा के सामने से गुरू का भ्रमण होगा। कुंडली के मुताबिक महेन्द्र सिंह धोनी के लिए 2021 की अपेक्षा 2022 में अच्छा कॉम्बिनेशन बनेगा। 2022 उनके लिए ज्यादा अच्छा है।
फैंस हैं जलवा देखने को बेकरार
7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में इस सीजन में 5 मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का जलवा देखने को फैंस बेकरार हैं।
क्या आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, अभी बात करें हमारे विशषज्ञों से