होम » आर्टिकल » राजनीति भविष्यवाणियां » अपनी ही पार्टी पर क्यों सवाल उठाते हैं मनीष तिवारी ?

अपनी ही पार्टी पर क्यों सवाल उठाते हैं मनीष तिवारी ?

अपनी ही पार्टी पर क्यों सवाल उठाते हैं मनीष तिवारी ?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह सरकार की आलोचना की है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, मनमनोहन सिंह की सरकार ने यह नहीं किया। हमले के बाद कोई कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है। उन्होंने लिखा कि किसी देश को अगर निर्दोष लोगों का कत्ल करने का कोई खेद नहीं हे, तो संयम ताकत की पहचान नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी है। मनीष तिवारी ने मुंबई हमलो की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए लिखा कि भारत को उस समय जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। आइए जानते हैं क्या कहती है कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की सूर्य कुंडली….

जानिए आज का राशिफल…


चंद्र-राहु मनीष तिवारी को बनाते हैं एग्रेसिव

मनीष तिवारी की कुंडली में सूर्य-केतु और चंद्र-राहु की युति है। इस युति के कारण मनीष तिवारी अक्सर किसी बड़े पद पर ज्यादा दिन नहीं रहे। चंद्र-राहु की युति के कारण कई बार उनके विचार बहुत एग्रेसिव लगते हैं और वे ऐसे स्टेटमेंट दे देते हैं, जो विवाद का कारण बने या खुद की पार्टी के लिए मुसीबत। यदि आने वाले समय की बात करें, तो उनकी सूर्य कुंडली में पांच बड़े ग्रहों के ऊपर से राहु-केतु का नेगेटिव ट्रांजिट होने वाला है, जो उनके लिए नेगेटिव रिजल्ट लेकर आएगा। हालांकि कुछ सपोर्ट गुरु ग्रह के ट्रांजिट के कारण मिलेगा, लेकिन वह उतना ज्यादा नहीं होगा।

क्या आपकी कुंडली में भी ऐसे विपरीत ग्रह हैं, जो आपके लिए नुकसान देह साबित हो सकते हैं। जानिए हमारे ज्योतिष विशेषज्ञ से…


पार्टी पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता ने पहली बार अपनी पार्टी पर सवाल नहीं उठाए हैं। इससे पहले भी कई बार मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी उन्होंने कहा था कि जिन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें उसकी समझ ही नहीं है। इसके अलावा कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 आतंकी भारत में घुसे थे और उन्होंने अलग अलग जगहों पर गोलियां बरसाई थी। इन हमलों में 166 लोग घायल हुए थे।


Exit mobile version