होम » आर्टिकल » राजनीति भविष्यवाणियां » Punjab election 2022: क्या सीएम बनने के मदद करेंगे Navjot singh sidhu की Kundli के ग्रह

Punjab election 2022: क्या सीएम बनने के मदद करेंगे Navjot singh sidhu की Kundli के ग्रह

Punjab election 2022: क्या सीएम बनने के मदद करेंगे Navjot singh sidhu की Kundli के ग्रह

अपनी बगावती तेवर के लिए जाने जाने वाली पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धु अमृतसर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले है। अपने बगावती तेवर के लिए वह हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। बता दें कि आने वाली 20 तारीख यानि की 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस में सबसे चर्चित चेहरा नवजोत सिंह सिद्धु ही है। नवजोत सिंह सिद्धु को राजनीति के अलावा क्रिकेट, कॉमेंटेटर और कई कॉमेडी शो के कारण अच्छी लोकप्रियता हासिल हुई है। जीवन के हर पड़ाव पर उनकी कुंडली (navjot singh sidhu kundli) के ग्रहों ने बखूबी साथ निभाया है। टीवी के एक मशहूर शो से जुड़ने के बाद उन्हें काफी शोहरत हासिल हुई है। हालांकि, राजनीतिक करियर में हमेशा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। नवजोत सिंह सिद्धु अपने बयानों को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, साथ ही उन पर हमेशा से ही पाकिस्तान प्रेम के आरोप लगते रहे हैं। राजनीति में उनकी कुंडली के ग्रह हमेशा उनका साथ छोड़ते नजर आते है। इस वजह से वह गलत निर्णय लेते रहते हैं। उन्होंने कई बार पार्टियां भी बदली है। हालांकि, इस बार खुद को साबित करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धु के पास काफी बड़ा मौका है। आइए उनकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर जानने की कोशिश करते हैं कि क्या ग्रह इस बार उनका साथ देंगे, या फिर हर बार की तरह उनके मनसूबों पर पानी फेर देंगे…

इस साल क्या आपके ग्रह देंगे आपका साथ, जानिए कुंडली एकदम फ्री…


ग्रहों की कौन सी दशा Navjot singh sidhu को रखती है चर्चा में ?

20 अक्टूबर 1963 को पटियाला में जन्में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली (navjot singh sidhu kundli) में कुछ उत्कृष्ट ग्रहों का योग है। वर्तमान समय की बात करें, तो नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि तुला में स्थित है और सूर्य के साथ युति बना रहा है। इसके अलावा कुंडली में उच्च का शुक्र है, जिसके कारण वह हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। उच्च के शुक्र के कारण ही उनकी इतनी लोकप्रियता है। वहीं ओजस्वी सूर्य और शुक्र की युति के कारण नवजोत सिंह सिद्धु में लोगों को आकर्षित करने का करिश्माई व्यक्तित्व है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली के नकारात्मक पक्ष की बात की जाए, तो उनकी कुंडली में चंद्रमा वृश्चिक राशि में है, जहां चंद्रमा को बेहद कमजोर माना जाता है। इस स्थिति से पीड़ित व्यक्ति जिद्दी और इमोशनल होता है। नवजोत सिंह सिद्धु में इसका सीधा असर देखने को मिलता है। अपने जिद्दी रवैये के कारण वह अक्सर विवादों में भी पड़ जाते हैं और उनके राजनीतिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा वृश्चिक राशि में ही चन्द्रमां के साथ मंगल भी स्थित है, और मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी है, जो कि तेज और ऊर्जा का कारक माना गया है। ग्रहों की यही दशा नवजोत सिंह सिद्धु को सबसे हटके, एनर्जेटिक और आक्रामक बनाती है।

क्या आपकी कुंडली में है कोई सकारात्मक ग्रह, जो आपको दिलाएगा सफलता। जानिए हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से…


navjot singh sidhu की kundli के दो ग्रह उन्हें बनाते हैं अड़ियल

नवजोत सिंह सिद्धु अपने अड़ियल और जिद्दी रवैये के लिए जाने जाते हैं। उनकी कुंडली में गुरु और शनि अपनी अपनी राशि मीन और मकर में स्थित है। यही दो मजबूत ग्रह सिद्धु की नेतृत्व क्षमता और उनके चरित्र को इंगित करते हैं। कुंडली में गुरु की उपस्थिति उनके ज्ञान को बढ़ाती है, और शनि उन्हें अनुशासन में रखता है। इसलिए उन्हें अनुशासन पसंद व्यक्ति कहा जाता है। वहीं गुरु के प्रभाव के कारण वह कई सारे कामों को करने में माहिर है और उन्हें हर काम में अच्छी सफलता मिलती है। अगर कुंडली के नकारात्मक पक्ष को देखें, तो यही दोनों ग्रह वक्री भी है, जिसके कारण उनकी कार्यशैली थोड़ी अड़ियल और अपरंपरागत है। ग्रहों की इसी स्थिति के कारण वह अक्सर लीक से हटकर काम करना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) को मद्देनजर रखते हुए उनकी कुंडली का विश्लेषण किया जाए, तो वह अपने लक्ष्यों को पाने के लिए नए तरीकें और विचारों को आजमाएंगे। इन ग्रहों के अलावा उच्च का बुध कन्या राशि में स्थित है, जिसकी वजह से नवजोत सिंह सिद्धु को हास्य, बुद्धि और कुशाग्रता का अद्भुत आशीर्वाद मिला है। क्योंकि बुध ग्रह संचार का कारण माना जाता है, इसलिए वह अपने भाषण से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब होते हैं।


शनि और केतु Navjot singh sidhu की राह में बनेंगे रोड़ा

Navjot singh sidhu का राजनीतिक जीवन हमेशा ही ऊतार-चढ़ाव वाला रहा है। पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में भी नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली (navjot singh sidhu kundli) के ग्रह परेशानी खड़ी करने वाले है। इस बार उनके लिए परेशानी का सबब शनि और केतु बनेंगे। नवजोत सिंह सिद्धु की कुंडली में गोचर का शनि जन्म के शनि के ऊपर से गुजर रहा है, जो उनको कई सारी परेशानियों में धकेल सकता है। हालांकि, यही चुनौतियां उनके लिए कुछ अच्छे अवसर भी लेकर आने वाली है। इसके अलावा राहु और केतु का गोचर भी नवजोत सिंह सिद्धु को परेशान करने वाला है, इसलिए उनके राजनीतिक जीवन में फिलहाल भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है।

बात करें, गुरु की तो गुरु यानि बृहस्पति नवजोत सिंह सिद्धु के पक्ष में है, जो राजनीतिक धरातल पर उनको कफी मदद करने वाला है। यही वजह है कि नवजोत सिंह (Navjot singh sidhu) पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में काफी सक्रीय नजर आ रहे हैं। इस ग्रह की वजह से ही उनको लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। ऐसा कहा जा सकता है कि कांग्रेस को काफी हद तक सफलता दिलाने में सिद्धु का ही हाथ रहेगा। बहरहाल, वर्तमान परिपेक्ष में ग्रहों की यह स्तिथि आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धु के लिए सकारात्मक परिणाम की ओर संकेत दे रही है। हालांकि, नकारात्मक पक्ष यह है कि कुंडली में शनि के साथ केतु की मौजूदगी के कारण उनका राजनीतिक करियर अनिश्चितताओं से भरा रहेगा। नवजोत सिंह सिद्धु के अच्छे नेतृत्व कौशल के बाद भी उनकी कई राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं अधूरी रहने की संभावना है।

साल 2022 आपके लिए क्या खास लेकर आएगा, जानिए अपना वार्षिक राशिफल…


Punjab election 2022: क्या कांग्रेस की नैया पार लगा पाएंगे नवजोत सिंह सिद्धु

नवजोत सिंह (Navjot singh sidhu) पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिस सीट से उन्होंने साल 2017 में जीत हासिल की थी। हालांकि, यह देखना अब काफी दिलचस्प होगा कि क्या नवजोत सिंह सिद्धु अपनी जीत को बरकरार रख पाएंगे। उनकी कुंडली में दो मजबूत ग्रहों की उपस्थिति इसी ओर इशारा कर रही है। बात करें, कांग्रेस हाइकमान को लेकर तो अभी तक कांग्रेस के आला अफसरों का सिद्धु के सिर पर हाथ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। ग्रहों की हिसाब से देखा जाए, तो उन्हें पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में कुछ हद तक सफलता मिलने के आसार है।


Exit mobile version