राजस्थान कांग्रेस में जान फूंककर उसे फिर मैनस्ट्रीम में खड़ा करने वाले सचिन पायलट युवाओं के प्रिय है। राजस्थान में डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने खूब मेहनत की। हालांकि सीएम अशोक गहलोत के साथ कथित रूप से उनके बिगड़े रिश्तों के कारण अभी वे महज विधायक हैं। हालांकि उनकी प्रसिद्धि में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। सात सितंबर को सचिन ने अपना जन्मदिन मनाया। जानिए क्या कहती है सचिन की कुंडली। क्या वे भारतीय राजनीति में एक चमकता सितारा फिर से बनेंगे, कैसे हैं उनकी कुंडली के ग्रह।
सचिन की कुंडली में कालसर्प दोष
सचिन पायलट का जन्म सराहनपुर में 7 सितंबर 1977 को हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के अनुसार वे कालसर्प दोष से पीड़ित है और इस समय शनि की महादशा से गुजर रहे हैं। शनि की महादशा के कारण वे सत्ता में रहते हुए भी विशेष पद को नहीं प्राप्त हो पाए। कह सकते हैं कि पद था, लेकिन ज्यादा अधिकार नहीं थे। कालसर्प दोष के कारण सचिन को मेहनत का भी उतना फल नहीं मिलता है। उनकी मेहनत का फल दूसरे लोगों को मिलता है। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से उनकी कुंडली बेहद मजबूत है। वहीं 2021 के बाद उन्हें पब्लिक सपोर्ट खूब मिलेगा।
ग्रहों का नहीं, लेकिन सचिन पायलट को फैन्स का साथ
सचिन पायलट के ग्रह भले ही उनका साथ नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके फैन्स ने उनका साथ नहीं छोड़ा है। देखते हैं उनके ग्रह कब उनका साथ देते हैं और वे फिर से चमकता सितारा होंगे। क्या वे भी अपने खास दोस्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के पथ चिह्नों पर चलेंगे। 2023 में क्या वे किसी और टीम का हिस्सा होंगे। देखते हैं ग्रह उन्हें कहां लेकर चलते हैं।