होम » आर्टिकल » राजनीति भविष्यवाणियां » वरुण गाँधी के बागी तेवर : क्या ग्रह बिगाड़ देंगे इनकी राजनीति?

वरुण गाँधी के बागी तेवर : क्या ग्रह बिगाड़ देंगे इनकी राजनीति?

वरुण गाँधी के बागी तेवर : क्या ग्रह बिगाड़ देंगे इनकी राजनीति?

लगता है! पीलीभीत से BJP के सांसद वरुण गाँधी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने की कसम खाई है, तभी तो हाल ही में उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ किसान आंदोलन में हुई हिंसा के लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किये हैं। इससे पहले भी वरुण कई बार अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपना चुके हैं। जिसकी वजह से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिए गए हैं। अब देखना है कि आने वाले समय में इनकी कुंडली के अनुसार यह और क्या-क्या बवाल मचा पाते हैं…  

 


गुरु का ट्रांजिट बना रहा है शुभ संयोग…

13 मार्च 1980 को नई दिल्ली में जन्मे वरुण गाँधी की मूल कुंडली उतनी अच्छी नहीं है। हालांकि ट्रांजिट यानी गोचर के ग्रहों का शुभ परिणाम वरुण गांधी को मिल सकता है। कुछ समय बाद उनकी कुंडली में सूर्य, बुध व केतु के ऊपर से और राहु, मंगल और गुरु के सामने गुरु का पॉजिटिव ट्रांजिट होगा, जो उनके खराब समय को अच्छा बना सकता है। 2022 में वरुण गांधी को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ग्रहों के शुभ संकेत हैं कि वे इसे अच्छे से निभाएंगे भी।

फिलहाल वरुण गाँधी के विरोधी रवैये की वजह से उनके साथ उनकी माँ और भाजपा की सीनियर लीडर मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब वरुण ने खुद की ही पार्टी के खिलाफ अपने बोल तीखे किये हैं। अब देखना होगा की कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद अब उनका अगला कदम क्या होगा।