होम » चीनी ज्योतिष: चीनी राशियों और चीनी राशिफल » पृथ्वी बंदर चीनी राशि के जातकों के बारे में जानिए

पृथ्वी बंदर चीनी राशि के जातकों के बारे में जानिए

अर्थ मंकी चाइनीज राशि चक्र (Earth Monkey Chinese Zodiac Sign) के अनुसार चीनी राशि चक्र में 12 साल के क्रम में बंदर 12 जानवरों में 9वें स्थान पर आता है। इसलिए, हर 12वें वर्ष के बाद मंकी ईयर आता है। यदि आपका जन्म वानर वर्ष या इसी 12-वर्ष के चक्र से मेल खाने वाले वर्ष में हुआ है, तो आप बंदर राशि के जातक हैं। इसे अर्थ मंकी (Earth Monkey) भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि अर्थ मंकी चीनी नव वर्ष से शुरू होते हैं। यदि बात राशि चक्र वर्ष की जाए तो ये आमतौर पर चीनी चंद्र कैलेंडर द्वारा दर्शाए जाते हैं। बंदर के वर्ष में जन्म लेने वाले व्यक्ति मजाकिया होते हैं और चुंबकीय व्यक्तित्व के धनी होते हैं। साथ ही इनकी चतुराई और शरारतें इन्हें बेहद शरारती बनाती हैं।

 जब हंसने और हंसाने की बात आती है, तो अर्थ मंकी उसमें काफी माहिर होता है। हालांकि उनके मजाक कभी-कभी दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, लेकिन उनके इरादे बुरे नहीं होते। आप में से कुछ लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि वे ज्यादातर समय खेलना पसंद करते हैं। चीनी राशि तत्व 1968 के अनुसार, बंदर जातक चालाक, अवसरवादी और तेजी से सीखने वाले होते हैं क्योंकि वे काफी रचनात्मक और चतुर होते हैं। वे हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं जो उन्हें उत्तेजित करने में सक्षम हों। हालांकि वे चुनौतियों को स्वीकार करना पसंद करते हैं, लेकिन अक्सर वे अपनी प्रतिभा को ठीक से प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं। अर्थ मंकी ग्रामीण जीवन के बजाय शहरी जीवन को पसंद करते या उसे प्राथमिकता देते हैं।


1968 किस तरह का बंदर है?

चीनी राशि तत्व 1968 के अनुसार आप अत्यधिक सामाजिक और बातूनी हैं। आप सहज रूप से कुछ न कुछ करने के आदी है और दोस्तों की एक बड़ी टीम को साथ रखते हैं। वे अपनी बात पर अड़िग रहते हैं। वे बुरी से बुरी स्थिति में भी पॉजिटिविटी ढूंढ ही लेते हैं। हालांकि, वे होशियार और चालाकी से काम लेने की हद तक चतुर होते हैं परन्तु वे इसका गलत फायदा नहीं उठाते। अर्थ मंकी में तीव्र जिज्ञासु प्रवृत्ति होती है जिसके कारण उन्हें काफी कुछ मालूम होता है और वे किसी बुद्धिजीवी की तरह बन जाते हैं। यद्यपि उनके पास बहुत सारे मित्र होते हैं और वे बहुत अच्छे से सभी संबंध निभाते भी हैं, फिर भी ऐसे लोग अहंकारी और स्वार्थी व्यवहार रखने वाले होते हैं। आप आमतौर पर छोटे मामलों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

अर्थ मंकी चीनी राशि यह भी बताती है कि 1968 में पैदा हुआ बंदर किसी भी पेशे में सफल हो सकता है। राजनीति हो या रचनात्मक क्षेत्र, वे किसी भी प्रोफेशन में जाएं, हमेशा टॉप लेवल पर पहुंच सकते हैं और अगर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, तो यह मानकर चलिए कि उन्होंने वे अपने जीवन में वापिस मुड़कर कभी नहीं देखेंगे। स्वभाव से लचीले होने के कारण वे हर कही एडजस्ट हो जाते हैं। वे विभिन्न व्यवसायों के लिए एकदम उपयुक्त होते हैं। 1968 के चीनी राशि तत्व के अनुसार, आप स्वाभाविक रूप से शो बिजनेस की ओर आकर्षित होंगे क्योंकि आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले बनना चाहते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की ज्यादा परवाह नहीं होती और दुस्साहसी फैसले ले सकते हैं। अर्थ मंकी दूसरों से अंटेशन पाना चाहते हैं, यदि दूसरे लोग उन पर ध्यान दें तो वे खुश रहते हैं।


बंदर को किससे शादी करनी चाहिए?

अर्थ मंकी चाइनीज राशि चक्र के अनुसार, उनके साथ एक चिरस्थायी संबंध बनाने के लिए व्यक्ति को बहुत अधिक समझ और धैर्य की आवश्यकता हो सकती है। कभी-कभी, वे अचानक ही उग्र और चिड़चिड़े हो जाते हैं। यदि वे मुसीबत में हैं, तो व्यक्ति को पहले उसे शांत करने के लिए समाधान खोजने की जरूरत है और फिर उसके साथ बैठकर उसे परेशानी से बाहर निकालने की जरूरत है। 1968 का चीनी राशि तत्व बताता है कि यदि अर्थ मंकी विफल हो जाते हैं तो उनके पार्टनर को उनके साथ रहना चाहिए और कठिन समय में उनका हर तरह से सपोर्ट करना चाहिए। प्रेम संबंध में सीमित रहने से उन्हें घुटन महसूस हो सकती है। इसलिए, उन्हें संबंधों में प्रोपर स्पेस और आजादी चाहिए होती है। यही कारण है कि उनके साथ रहने के लिए उनके पार्टनर को उन पर पर्याप्त विश्वास करने की आवश्यकता होगी।

जब ऐसे लोगों के विवाह संबंध की बात आती है, तो बैल, ड्रैगन और खरगोश राशि के जातक इनके लिए सर्वाधिक अच्छे जीवनसाथी सिद्ध हो सकते हैं और यही राशियां और अर्थ मंकी के साथ अत्यधिक अनुकूल मानी जाती हैं। वे इन राशियों के लोगों के साथ एक सामंजस्यपूर्ण, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन बिता सकते हैं। सरल शब्दों में ऐसी जोड़ियां अद्भत होती हैं। 1968 के चीनी राशि तत्व के अनुसार अर्थ मंकी की बैल, ड्रैगन और खरगोश राशि के जातकों के साथ अच्छी बनती हैं, उनमें कॉमन विशेषताएं होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे एक लंबा और सुखी वैवाहिक जीवन जीते हैं। उनके पास बहुत सी चीजें समान हैं और एक साथ रहने में उन्हें अधिक मजा आता है। और वे इतनी गहराई से प्यार में पड़ जाते हैं कि वे काम और पैसे जैसी अन्य चीजों को भी नजरअंदाज कर सकते हैं।


चीनी राशि चक्र में बंदर क्या है?

चीनी राशि चक्र के अनुसार बंदर जातक एक मजाकिया, जिंदादिल और चतुर जानवर के समान गुण वाला माना जाता है। कई संस्कृतियों में लोग बंदरों की इंसानों से कई तरह की समानताएं होने के कारण उनकी प्रशंसा करते हैं। परंपरागत रूप से, बंदर को भाग्यशाली भी माना गया है। इसलिए उनका साथ पाना अथवा उनके साथ रहने को एक वरदान की तरह माना जाता है। 1968 के चीनी राशि तत्व के अनुसार कहा जाता है कि बंदर को चीन के कुछ पश्चिमी क्षेत्रों में बच्चों को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए भी उन्हें माना जाता है और उनका मानसम्मान किया जाता है।

किंवदंतियों के अनुसार द मंकी किंग (सन वुकोंग) चीन में सबसे प्रसिद्ध बंदर है। वह एक प्रतिभाशाली, विद्रोही, बहादुर और बुद्धिमान बंदर है जो पत्थर से पैदा हुआ था। पृथ्वी बंदर चीनी राशि के बारे में बताता है कि बंदर वर्ष में पैदा हुए लोगों में कुछ ऐसे व्यक्तित्व भी देखे गए हैं, जैसे कि उनका विनोदी, तेज-तर्रार, जीवंत, बहादुर और धनी होना आम है। वे एक रचनात्मक और जिज्ञासु प्रवृत्ति वाले व्यक्ति हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करना उन्हें पसंद आता हैं। जैसा कि 1968 के चीनी राशि तत्व में कहा जाता है कि अर्थ मंकी  बहुत आश्वस्त बात करने वाले होते हैं और किसी भी पेशे में बहुत सफल होते हैं। इसके अलावा, वे कभी-कभी चालाकी से त्वरित लाभ कमाने के अवसर ढूंढ लेते हैं और उनका लाभ उठाते हैं।


अर्थ मंकी के लिए ज्योतिषी की सलाह

एस्ट्रो एक्सपर्ट्स के अनुसार जो व्यक्ति अर्थ मंकी होते हैं, वे स्वभाव से बहुत उदार होते हैं और आमतौर पर किसी भी वित्तीय मामले को संभालने में अच्छे कुशल माने जाते हैं। वे अपने पार्टनर को दिल की गहराई से प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें अपने इच्छाओं और कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने जीवन में कुछ निजी समय की भी आवश्यकता होती है। अक्सर वे दूसरे लोगों की सलाह लेना भूल जाते हैं और यही कारण है कि उन्हें असफलता मिलने पर निराशा होती हैं।