होम » चीनी ज्योतिष: चीनी राशियों और चीनी राशिफल » जानिए 2022 को लेकर क्या कहता है चीनी ज्योतिष » Compatibility » बंदर और सांप राशि वालों की जोड़ी: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

बंदर और सांप राशि वालों की जोड़ी: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

वैदिक ज्योतिष और चीनी ज्योतिष दोनों ही एस्ट्रोलॉजी के दो अलग-अलग रूप हैं। चीनी राशि ज्योतिष में 60 साल का कैलेंडर होता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष एक जानवर का प्रतिनिधित्व करता है। चीनी राशि चिन्ह सांप और बंदर को समझने के लिए, हमें व्यक्तिगत संकेतों और उसके व्यक्तित्व को जानना होगा। उसके बाद यह इनकी जोड़ी कैसी जमेगी। क्या परिणाम निकल कर सामने आएगा। इसकी भी तुलना करनी होगी। इस आलेख में हम आपके लिए सांप और बंदर की जोड़ी कैसी रहेगी उसके बारें में बताने जा रहे हैं।


बंदर राशि वालों के लक्षण

बंदर राशि वाले लोग स्मार्ट और फुर्तीले होते हैं। चीनी ज्योतिष और राशि चक्र के अनुसार यह लोग बहुत स्मार्ट दिखते भी हैं। यह लोग हमेशा खुद को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं। बंदर राशि वाले लोग बहुत ही आकर्षक और खुशमिजाज वाले व्यक्ति होते हैं। इनके कई दोस्त होते हैं। यह लोग काफी मिलनसार भी होते हैं। बंदर राशि के जातक लोगों का मनोरंजन करना जानते हैं। इसके अलावा, वे सबसे मजेदार चुटकुलों को भी आपके लिए बना सकते हैं। यह लोग बहुत सक्रिय होते हैं। आप इन लोगों को किसी न किसी गतिविधि में हमेशा शामिल पाएंगे।


बंदर राशि वालों के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार, बंदर राशि के जातक बहुत ही मिलनसार साथी होते हैं। वे अपने रिश्तों में भी बहुत सहज हैं। यह लोग ऐसे व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं जो सरल, दयालु और सहज हो। बंदर राशि वाले लोगों के जीवन में नाटक के लिए कोई जगह नहीं होती है। ज्यादा नाटक करने वाले लोग इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं होते।

हालांकि, बंदर राशि वाले जातक अपने भविष्य को लेकर हमेशा जागरूक रहते हैं। इसकी वजह से यह लोग अपनी जिन्दगी में बहुत सतर्क हो जाते हैं, और निर्णय लेने से पहले वे सब कुछ सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह लोग अपने भविष्य, अपनी शादी और बच्चों से लेकर हर चीज के बारे में सोचते हैं। उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं।

 बंदर राशि वाले लोग बहुत प्रतिबद्ध पार्टनर होते हैं। अपने रिलेशन को बहुत ही ईमानदारी से निभाते हैं। यह लोग हमेशा रिश्तों में वफादार और विनम्र रहते हैं। यह लोग अपने पार्टनर से भी समान स्तर की विश्वास और योग्यता की अपेक्षा करते हैं।

रिलेशन में हो रही किसी भी समस्या को हल करने के लिए हमारे ज्योतिषी से पूछें 1 रु प्रति मिनट की दर से बात करें


सांप राशि वालों के लक्षण

चीनी ज्योतिष के अनुसार जो व्यक्ति सांप वाले महीने में पैदा होते हैं, वे लोग सच्चे और स्मार्ट व्यक्ति होते हैं। हालांकि, सांप को धूर्त, कपटी और अन्धकार के रूप में जाना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में ये जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। इनका व्यक्तित्व शानदार और बुद्धिमान होता है।

हमारी किंवदंतियों और इतिहास के अनुसार, हमने सांपों के बारे में बहुत सी बातें जानी है। सांप को सबसे ज्यादा रहस्यमयी माना जाता हैं। बहुत सी लोक कथाएं भी सांपो के बारे में नेगेटिव बातें ही कहती है। इन सब बातों को भूल जाओ। सांप राशि के लोग बहुत ही सभ्य और क्लासी होते हैं।

सांप राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। वे महान विचारक या नेता भी हो सकते हैं। यह लोग बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति भी हो सकते हैं। वास्तव में, ये व्यक्ति बहुत क्रमबद्ध होते हैं। हर काम को सलीके से करना पसंद करते हैं। जब भी यह लोग कोई प्लान बनाते है तो उसकी विस्तृत टू-डू सूची बनाना पसंद करते हैं। यह लोग अपना समय काम को पूरा करने में लगाते हैं। उन्हें अपनी गति के साथ काम करना पसंद होता है। यह लोग वास्तव में रहस्यमय प्राणी हैं, क्योंकि कोई भी इनके दिमाग में क्या चल रहा है यह पता नहीं लगा पाता। यह लोग दूसरों को अपनी कमजोरी कभी भी नहीं बताते हैं।


कैसा व्यवहार करते हैं प्यार में सांप राशि वाले लोग

चीनी ज्योतिष के अनुसार सांप राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक प्राणी होते हैं। ये लोग अपने रिश्तों में उत्साही होते हैं और अपने पार्टनर के प्रति भी बहुत वफादार होते हैं। पुरुष सांप और महिला सांप वाले दोनों लोग ही बहुत आकर्षक व्यक्ति होते हैं। यह लोग जहा भी होते हैं सबका बहुत अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं। यह लोग भावुक प्रेमी भी होते हैं, इनके जिन लोगों के साथ भी रिलेशन होता वो बहुत ही मजबूत और गहराई लिए होता है।

सांप राशि के लोग फैशनेबल हैं और ट्रेंड में टॉप पर बने रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को प्यार के दौरान नई चीजों को आजमाने में भी मजा आता है। इन लोगों को अपने पार्टनर को सरप्राइज देने में अच्छा लगता है। कभी कभी इनका सरप्राइज मजे को किरकिरा भी कर सकता है। यह लोग आसानी से समझ जाते हैं कि इनके पार्टनर के दिमाग में क्या चल रहा है, इसलिए सांप राशि वालों को कभी भी धोखा देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इनके पार्टनर को शुरुआत में लग सकता है कि सांप राशि वाले लोग अपने रिलेशन के प्रति थोड़े उदासीन है। हालाँकि धीरे-धीरे यह लोग समय के साथ,अपने पार्टनर से खुल जाते हैं, और सबसे अच्छे साथी बन जाते है। सांप राशि वाली महिला  बहुत सीधी-सादी होती है। हालांकि, इनमें अपने लवर के साथ काफी सख्त होने की आदत होती है।

सांप राशि वालों के नकारात्मक पक्ष की बात करें तो इन लोगों को अपने रिलेशन में डोमिनेट करने की आदत होती है। हो सकता है कि वे अपने पार्टनर को पर्याप्त स्पेस न दें। इसलिए इनके पार्टनर को इस रिश्ते में घुटन भी हो सकती है। यह लोग अपने पार्टनर के स्वभाव से निराशा भी हो सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके लिए कितना अनुकूल हैं, तो अभी MyPandit ऐप डाउनलोड करें।


साप राशि वाली पत्नी और बंदर राशि वाले पति की जोड़ी

चीनी ज्योतिष अनुसार बंदर और सांप राशि की जोड़ी की बात करें, तो इन लोगों की जोड़ी ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती है। बंदर और सांप राशि वालों का रिश्ता कड़वा हो सकता है क्योंकि सांप राशि वाली पत्नी और बंदर राशि वाले पति दोनों एक दूसरे को हर मामले में बेनकाब करने की कोशिश करेंगे। बंदर राशि वाले पति काफी मेहनती, बहिर्मुखी और बहुत खुशमिजाज वाले होते हैं। सांप राशि वाली पत्नी बहुत आधुनिक और दृढ़ निश्चय और बहुत महत्वाकांक्षी वाली होती है।

सांप और बंदर राशि वालों की जोड़ी की बात करें तो यह दोनों एक ही नाव में सवार होते हैं, और हमेशा चुनौतियों की तलाश में रहते हैं। आखिर में यह लोग एक दुसरे से जलन की वजह से अपने रास्ते अलग-अलग कर लेते हैं। अपने शक करने वाले स्वभाव के कारण एक-दूसरे पर संदेह करना शुरू कर सकते हैं। इन दोनों को अपने रिलेशन में को आगे बढ़ाने के लिए एक मौका देना चाहिए। सांप राशि वाली पत्नी और बंदर राशि वाले पति को एक दूसरे के साथ रहने के लिए दिल से प्रयास करने होंगे। उन्हें एक-दूसरे के प्रति वफादार रहना सीखना होगा। तभी उन्हें इस रिश्ते में सुकून मिल सकता है।


बंदर राशि वाली पत्नी और सांप राशि वाला पति की जोड़ी

चीनी ज्योतिष अनुसार सांप और बंदर की राशि वालों की जोड़ी भी अनुकूल नहीं मानी जाती। बंदर राशि वाली पत्नी और सांप राशि वाले पति का रिश्ता वास्तव में एक अच्छा संबंध नहीं है। यह दोनों व्यक्ति अपनी जिन्दगी में बहुत प्रतिस्पर्धी और हर चीज में गुणा भाग करने वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उनका झगड़ा होना लाजमी है। बंदर राशि वाली पत्नी वास्तव में अपने सर्प राशि वाले पति को गुस्सा दिला सकती है। चूंकि सांप राशि वाले ऐसे व्यक्ति होते है, जो आसानी से और जल्दी किसी को माफ़ नहीं करते हैं, और गुस्से में उग्र हो जाते हैं। सांप राशि वाले पति पूरी तरह से चालाक, अति महत्वाकांक्षी और बहुत ही षडयंत्रकारी होते हैं। यह लोग अपने नियम और शर्तें खुद तय करते हैं, और उसी के मुताबिक काम करते हैं।

यह अपने रिलेशन में किसी भी बात पर यह जानने की कोशिश करते रहते है, कि जीत किसकी हो रही हैं। जिसकी वजह से इनके रिश्ते में सिर्फ असहमति और हताशा ही रह जाती है। यह लोग अपनी इसी जिद में अपने रिश्ते को बर्बाद कर देते हैं। यह लोग किसी भी बात पर अपना आपा जल्दी खो सकते हैं।

किसके साथ शादी करूं, किसके साथ नहीं। अरेंज करें या लव करें। इस मामले में सोचते ही तनाव पैदा होने लगता है। यदि आपके साथ भी यही स्थिति है तो अभी हमारे ज्योतिषी से मात्र रु. 1 मिनट की दर से बात करें


निष्कर्ष

यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन बंदर और सांप राशि वालों की जोड़ी जमीन से जुड़ी हुई और विनम्र होकर काम कर सकती है। यदि यह लोग एक दुसरे के साथ किसी भी चीज का कम्पटीशन करना शुरू कर देते हैं, तो इनका रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। इस रिश्ते के काम करने के 50-50 चांस है। कहने का मतलब यह है की ये लोग यदि अपना रिलेशन निभाने के मूड में तो यह निभा भी सकते हैं।