आज आपके सभी काम में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताज़गी का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता से लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।
क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित रहेंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने का प्रास करें।
व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।
आज ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे खुश होकर आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपकी पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह पूरे होंगे।
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में जा सकते हैं। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशानी होगी। विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में परेशानी होगी। संतान की चिंता रहेगी। शरीर में आलस, थकान रहेगी।
आज के दिन नए काम की शुरूअात न करें। बाहरी खाद्य पदार्थों से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्सा अधिक रहेगा, अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पानी वाली जगहों से दूर रहें। महत्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए पैतृक संपत्ति में सावधानी बरतें। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में उदासी रहेगी। हित शत्रुओं से संभलकर रहें।
आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा।
पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं की चाल निष्फल होगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। अचानक किसी काम में खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।
आज कार्य सिद्धि और सफलता न मिले तो हताश न हो। आप अपने काम करते रहें। क्रोध पर संयम रखें। संतान से सम्बंधित विषय से मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा न करें। हो सकें तो आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें। वाणी दोष से परेशानी हो सकती है।
आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। महिलाओं के साथ काम लेने में खुद को संभालने की जरुरत है।
आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आज जिह्वा पर संयम न रखने से लड़ाई-झगड़े की आशंका बनी रहेगी। खर्च पर भी नियंत्रण रखें। धन सम्बंधित लेन-देन में भी सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिजनों से मन-मुटाव हो सकता हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।