होम » राशि चिन्ह » मेेष और सिंह की जोड़ी (Aries & Leo Compatibility)
मेष राशि और सिंह राशि अनुकूलता

मेष राशि और सिंह राशि अनुकूलता

एक रिश्ते में अपने आप को ढालना और एक-दूसरे पर भरोसा करना जीवन का बहुत ही इंपोर्टेंट पार्ट है। किसी रिश्ते में होना और उस रिश्ते को संभाले रखना अपने आप में अनूठा है। अक्सर हमें रिश्ते को लेकर डर लगता है, लेकिन एस्ट्रोलॉजी हमारी इसमें बहुत मदद करता है। एस्ट्रोलॉजी कुछ सिद्धांतों का उपयोग करके दो राशियों के बीच कंपेटिबिलिटी यानी अनुकूलता को बहुत हद तक सही बताता है। इसके कुछ विशेष सिद्धांतों का उपयोग करके हम मेेष और सिंह की जोड़ी के बीच प्रेम, विवाह और सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी को जानना चाहेंगे।

मेष

aries
21 मार्च – 20 अप्रैल
Heart Icon

सिंह

leo
23 जुलाई – 23 अगस्त
मेष राशि
सिंह राशि
मेष राशि विशेषता
सिंह राशि विशेषता
मेहनती
ब्रेव
लीडर
एक्टिव
एनर्जेटिक
जेनरस
सेल्फ अवेयर
ऑप्टिमिस्टिक
लविंग
लीडर, प्राउड, प्रिंसली

मेष और सिंह प्रेम अनुकूलता

  • मेेष और सिंह की जोड़ी में दोनों रिश्ते को लेकर लॉयल हैं, इसलिए वे इस रिश्ते को संभालकर रखना चाहते हैं।
  • सिंह राशि के लोग कभी भी मेष के आगे बढ़ने से परेशान नहीं होते, बल्कि वे उन्हें सपोर्ट करते हैं।
  • दोनों एक ही एलिमेंट फायर को रिप्रेजेंट करते हैं। यह बात दोनों की लव कंपेटिबिलिटी को बेहद बढ़ाती है।

 

आप किसी को डेट कर रहे हैं, है ना? निःशुल्क वैयक्तिकृत जन्मपत्री का उपयोग करके पता करें कि आपका आदर्श साथी कैसा होगा…

मेष और सिंह संबंधों के फायदे

  • मेष और सिंह दोनों अपने आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति के लिए जाते हैं। दोनों का मैच बहुत हद तक एक-दूसरे के अनुकूल रहता है।
  • मेष के लॉर्ड मंगल हैं और सिंह के लॉर्ड सूर्य हैं, दोनों मिलकर गजब की एनर्जी बनाते हैं।
  • दोनों उत्साही हैं और ऊर्जा से भरपूर हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर दोनों लॉयल रहते हैं।
  • मेष और सिंह दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार, निष्ठा और प्रशंसा के साथ इस रिश्ते को लंबा चलाने के लिए प्रयास रहते हैं।
  • मेष और सिंह दोनों साथ में कई नई चीजें करना पसंद करते हैं, जो उनके रिश्ते को बनाए रखने में मदद करती है।

मेष और सिंह संबंधों के नुकसान

  • मेेष और सिंह की जोड़ी में दोनों अग्नि तत्व की राशियां है और दोनों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।
  • दोनों के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना कठिन है, इसलिए इनके बीच हुआ विवाद लंबा चल सकता है।
  • दोनों लीडरशिप चाहते हैं, किसी रिश्ते के लिए यह मुमकिन नहीं है।
  • मेष हर काम को जल्दी में करना चाहते हैं और सिंह पूरी ईमानदारी से प्लानिंग बनाकर काम करते हैं। मेष की जल्दबाजी सिंह को पसंद नहीं आती है।
  • मेष परिवर्तन चाहते हैं और सिंह को स्थिरता पसंद है। यहां दोनों के विचारों में समन्वय नहीं रहता है।
मेष राशि - सिंह राशि अनुकूलता

मेष और सिंह वैवाहिक अनुकूलता

  • मेेष और सिंह की जोड़ी का गठबंधन सुंदर होगा और दोनों ही रिश्ते को लंबा चलाने के लिए प्रयासरत दिखेंगे।
  • मेष और सिंह दोनों ही बेहतर और शांत माता – पिता होने की संभावना रखते हैं। हालांकि दोनों ही बच्चों को अनुशासन सिखाएंगे।
  • ईमानदार और निष्ठावान सिंह और आत्मविश्वास और उत्साही मेष का संयोजन एक आदर्श वैवाहिक जीवन की नींव डालने का कार्य कर सकता है।
  • हालांकि, मेष और सिंह दोनों के लिए इस रिश्ते में अपने अहंकार को छोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनके जुड़ाव में बाधा आ सकती है।

       शादी में देरी या जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध? विशेषज्ञ ज्योतिषी सलाह प्राप्त करें!…

मेष और सिंह सेक्सुअल अनुकूलता

  • दोनों फायर साइन हैं, इसलिए अपनी इंटीमेसी के दौरान अपनी हरकतों से दोनों आग लगा सकते हैं।
  • मेष इंटीमेसी के दौरान कुछ चालाकियां करना पसंद करते हैं, जो सिंह को बहुत अच्छी लगती है।
  • दोनों राशि के लोगों के बीच कामुकता ज्यादा होती है, जो उनकी सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी को बेहद उत्साही बना देती है।
  • मेष और सिंह बेड पर अपनी इंटीमेसी के दौरान एक जैसी चीजे करना पसंद करते हैं, जो दोनों के संबंध को और आकर्षक बना सकता है।

कुल मिलाकर, मेष और सिंह दोनों एक महान संबंध साझा करेंगे यदि वे एक दूसरे के साथ सम्मान करें और रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक जैसा प्रयास करें। ऐसा होने पर मेष और सिंह अनुकूलता चमत्कारिक प्रदर्शन करेगी, एक बार जब वे परिणामों के बारे में सोचने की जगह एक-दूसरे के लिए सोचेंगे, तो उनका रिश्ता गुलाब की तरह खिल उठेगा।

  अन्य राशियों के साथ मेष अनुकूलता और सिंह अनुकूलता के बारे में जानें।

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

एक चिन्ह चुनें

Mar 21-Apr 20

Heart

पार्टनर की साइन

एक चिन्ह चुनें

Mar 21-Apr 20