होम » राशि चिन्ह » तुला और कर्क अनुकूलता (Cancer & Libra)

कर्क राशि और तुला राशि अनुकूलता

नाॅर्मली तुला और कर्क राशि के लोगों को एक दूसरे के लिए अधिक कंपेटेबल माना गया है। ऐसा शायद उनके उन गुणों के कारण है। हालांकि वे एक दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाते, तुला राशि के लोग खुले दिमाग के होते हैं और हर किसी को भी आसानी से दोस्त बना लेते हैं, जबकि कर्क राशि के लोग इंट्रोवर्ड होते हैं और अपने जीवन के प्रति बहुत सीरियस होते हैं। अलग – अलग गुणों के बावजूद भी यदि कर्क और तुला एक रिश्ते में आते हैं, तो क्या वे एक बेहतर जोड़ी बना पाएंगे? इन्ही सवालों का जवाब हमने जानने का प्रयास किया है। देखते हैं कर्क और तुला के बीच लव, मैरिज लाइफ और सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी (Tula & kark compatibility).

कर्क

22 जून – 22 जुलाई

तुला

23 सितम्बर – 23 अक्टूबर
कर्क राशि विशेषता
तुला राशि विशेषता
मजबूत
एम्बिशीयस
निर्धारित
प्रयासरत
प्रैक्टिकल
जानकार
डिप्लोमेटिक
अलर्ट
अट्रेक्टिव
बैलेंस्ड
फास्ट
स्मार्ट

कर्क – तुला लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और तुला लव लाइफ काफी अनुकूल हो सकती है, क्योंकि दोनों ही इंटेलीजेंट राशियां है। दोनों के बीच पटरी बैठ सकती है, क्योंकि दोनों के लॉर्ड कर्क के शनि और तुला के शुक्र आपस में बहुत अच्छे मित्र हैं।

  • लव रिलेशन में होने के बाद भी वे दोनों एक दूसरे को पूरी स्वतंत्रता देते हैं और अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने के लिए एक – दूसरे का पूरा समय देते हैं।
  • तुला शुक्र द्वारा शासित एक फीमेल एनर्जी की राशि है और कर्क शनि द्वारा शासित मेल एनर्जी है। जो उनके रिश्ते को लंबे समय तक बने रहने की नेचुरल क्षमता देता है।
  • कर्क और तुला के बीच कम्युनिकेशन भी एक मजबूत कड़ी का काम करता है। वे दोनों एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करते है, जिससे उनका इमोशनल अटैचमेंट बढ़ता है।
  • कर्क और तुला के लव रिलेशन काफी कंपेटेबल हो सकते हैं, क्योंकि इनके आधार तत्व भी एक दूसरे के साथ काफी मेल खाते हैं।

कर्क- तुला संबंधों के फायदे

कर्क और तुला मिलनसार होते हैं। तुला अपने चाहने वालों का अत्यधिक ध्यान रखते हैं। हालांकि दोनों के बीच रिश्ता बनना कभी-कभी मुश्किल भी होता है। कर्क और तुला के संबंध कुछ आदर्श संबंधों में से एक हो सकते हैं।

  • कर्क – तुला के संबंध बेहद कॉम्पिकेटेड हो सकते हैं, वे दोनों ही इंटेलेक्चुअल होते हैं, जो उन्हें एक दूसरे की ओर अट्रेक्ट करता है।
  • कर्क एक क्यूरीयस साइन है, जबकि तुला में सोचने की जबरदस्त क्षमता होती है। कर्क के कई प्रश्नों के जवाब तुला के लोग आसानी से दे सकते हैं। इसलिए, उनके रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं।
  • कर्क हमेशा बातचीत के लिए तैयार होते हैं, जबकि तुला चीजों को आगे बढ़ाने में अच्छे होते हैं। वे अपने इन गुणों के साथ एक दूसरे से अच्छे से मेल खाते हैं।

सफल वैवाहिक जीवन के लिए पहले अपनी कुंडली का मिलान कीजिए, एकदम फ्री…

कर्क – तुला संबंधों के नुकसान

जब कर्क – तुला जातकों के बीच शुरुआती अट्रेक्शन कभी-कभी कमजोर पड़ने लगता है, तब उनके बीच कुछ समस्याएं आने लगती है। जीवन को लेकर उनके अलग – अलग नजरिया भी उनके बीच टेंशन बढ़ाने का काम करता है।

  • तुला हमेशा नई चीजें करने और नए विचारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, वे शायद ही अपने कार्यों के परिणामों के बारे में सोचते हैं। जबकि कर्क उन चीजों को करने में मुश्किलों का सामना करते हैं, जिनसे वे परिचित नहीं हैं।
  • कर्क – तुला के बीच रिश्ते में इनका अपोजिट नेचर भी मुश्किलें पैदा कर सकता है। कर्क एक जगह स्थिर रहना चाहते हैं। हालांकि कई बार तुला जातक घूमना-फिरना पसंद करते हैं।
  • तुला को नये दोस्त बनाना पसंद है। कर्क को हमेशा अपने पार्टनर का पूरा फोकस चाहिए होता है, यह भी एक वजह है, जो उनके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • कर्क राशि के लोग डिसिप्लींड और पंक्चुअल होते हैं, लेकिन तुला राशि के लोगों से ऐसी उम्मीद करना खुद को धोखा देने जैसा है। यह भी विवाद की बड़ी वजह है।
  • तुला को संगीत, नृत्य, मूवी और अन्य कलाओं से बेहद लगाव होता है। कर्क को यह सब इतना पसंद नहीं है। वे गंभीर रहना पसंद करते हैं।

कर्क – तुला वैवाहिक अनुकूलता

कर्क और तुला कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के लिए अनुकूल होते हैं। लेकिन क्या यह जोड़ी शादी के बाद एक दूसरे को उस तरह की सुरक्षा प्रदान करती है, जैसी वे शादी के पहले एक-दूसरे से उम्मीद करते हैं? आइए कर्क और तुला राशि की विवाह अनुकूलता पर एक नजर डालें।

  • कर्क और तुला क्रमशः दोनों शनि और शुक्र द्वारा शासित राशियां हैं, यह उनकी रोमांटिक लाइफ के लिए एक अच्छा संकेत है। शुक्र विवाह और प्रेम का कारक है और वहीं शनि स्थिरता देता है।
  • कर्क और तुला डे टू डे लाइफ की कई चीजों में एक जैसा टेस्ट रखते हैं, जिसमें खाना, रहना और काम करने के लिए कंफर्टेबल जगह भी शामिल है।
  • उनमें एक दूसरे का सपोर्ट करने की जबरदस्त समझ होती है, उन्हें यह पता होता है कि उनके पार्टनर को कब उनकी जरूरत है और वे किस तरह उनकी हेल्प कर सकते हैं।
  • वे दोनों मिलकर सपने देखते हैं, और उन्हें पूरा करने के लिए सीरियस हार्डवर्क भी करते हैं। इससे उन्हें अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने में हेल्प मिलती है।

आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह किस ओर इशारा कर रहे हैं जानिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…

कर्क – तुला सेक्सुअल अनुकूलता

कर्क और तुला दो स्वभाविक साथी तो नहीं लेकिन फिजिकल या सेक्सुअल इंटीमेसी के लिए उनमे एक बेहतरीन झुकाव देखा जा सकता है। राशियों के आधार पर इनके बीच का सेक्सुअल रिलेशनशिप बहुत अट्रेक्टिव और लुभावना हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ अधिक-

  • कर्क और तुला के बीच सेक्सुअल इंटीमेसी बहुत कंपेटेबल और अट्रेक्टिव हो सकते हैं।
  • कर्क और तुला दोनों ही फिजिकल रिलेशन के दौरान अलग – अलग चीजें करना पसंद करते हैं, इसीलिए इनके संबंधों में हमेशा नयापन बना रहता है।
  • कर्क और तुला के संबंध फिजिकली और इंटेलेक्चुअल भी होते है, सेक्सुअल इंटीमेसी के आधार पर तुला ज्यादा रोमांटिक हो सकते हैं, वहीं कर्क उनका साथ निभाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं।
  • संबंधों के दौरान तुला एक्टिव पार्टनर की भूमिका निभाते है, वहीं कर्क अट्रेक्शन बनाए रखने का काम करते हैं।

कम शब्दों कहें तो कर्क और तुला की जोड़ी राशिचक्र के कुछ आइडियल कपल्स में से एक हो सकते हैं। इसके पीछे उनकी समान सोच, विचार और स्वभाव के साथ उनकी बौद्धिक क्षमता की भी बहुत इंपोर्टेंट रोल निभाते हैं।

वैवाहिक जीवन कैसा गुजरने वाला है अभी अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण…

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version