होम » राशि चिन्ह » कर्क और धनु की जोड़ी (Cancer & Sagittarius)

कर्क राशि और धनु राशि अनुकूलता

भविष्य में हमारे साथ क्या होगा, क्या नहीं, यह जानने का सरल माध्यम है, वैदिक ज्योतिष। इसके माध्यम से हम ना केवल हमारे भविष्य में होने वाली विशेष घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि किसी रिश्ते के भविष्य को भी जान सकते हैं। दो लोगों के बीच रिश्ते किस तरह होने वाले हैं, यह जानने का सरल माध्यम ज्योतिष है। जब बात आपके जीवन साथी के चुनाव की हो या प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियों की तो उनके मूल में भी आपको ज्योतिष के सिद्धांत दिखाई देंगे। फिलहाल हम ज्योतिष के इसी सिद्धांत का पालन करते हुए कर्क और धनु की जोड़ी की अनुकूलता जानने का प्रयास करेंगे।

कर्क

22 जून – 22 जुलाई

धनु

23 नवंबर – 21 दिसंबर
कर्क राशि विशेषता
धनु राशि विशेषता
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग, ड्रामेटिक
उदार
परोपकारी
फीयरलेस
इंडिपेंडेंट
नेचुरल लवर
ओवर काॅन्फिडेंट

कर्क – धनु लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और धनु की जोड़ी कई मायनों में एक-दूसरे से अलग और विपरीत नजर आते हैं। हालांकि जब प्रेम संबंधों की बात आती है तो उनका यही विपरीत आकर्षण उन्हें एक दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। आइए जानते है कर्क – धनु की लव कंपेटेबिलिटी के बारे में कुछ ओर-

  • जब रिश्ते में दोनों आगे बढ़ते हैं, तो इसे मैनेज करने के लिए दोनों कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वे रिश्ते में नए-नए पहलुओं की खोज करते रहते हैं।
  • धनु हमेशा रिश्ते में कुछ नया करना चाहते हैं और कर्क को यह बात बेहद अच्छी लग सकती है।
  • जब धनु निजी कामों में व्यस्त रहते हैं, तो कर्क धनु के सारे बाहर को कामों को अच्छे से संभाल सकते हैं।
  • धनु किसी भई रोमांटिक शाम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि कभी-कभी कर्क को भी धनु के साथ जाना अच्छा लगता है।

कर्क – धनु संबंधों के फायदे

कर्क और धनु की जोड़ी का रिश्ता कभी अच्छा तो कभी बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धनु के लोगों को रोमांच पसंद आता है, वहीं कर्क के लोग अपने लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखते हैं। देखते हैं दोनों के बीच रिश्ता होता है तो क्या फायदा हो सकता है।

  • धनु कर्क को अपनी खोल से बाहर निकलकर दुनिया देखने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। कर्क को यह बात पसंद आती है।
  • एक-दूसरे की कंपनी में वे खुश रहते हैं। दोनों आशावादी प्रवृति के लोग हैं।
  • धनु के लापरवाह रवैये को कर्क सुधारने में काफी दिलचस्पी लेते हैं। धनु इससे एक डिसीप्लीन में आ जाते हैं।
  • धनु को कर्क राशि के लोग संयमित नजर आते हैं। इससे धनु उनकी ओर आकर्षित होते जाते हैं।

कर्क – धनु संबंधों के नुकसान

धनु जातक सरल, स्पष्टवादी और बुद्धिमान होते हैं। कर्क अतिसंवेदनशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। रिश्तों में कई बार धनु बहुत कठोर हो सकते हैं और कर्क की भावनाएं नहीं समझ पाते। हालांकि वे अपने अच्छे रोमांस और मजाकिया स्वभव से कर्क को खुशी देते हैं, लेकिन कर्क का मूड समझने में नाकाम रहते हैं। देखते हैं दोनों के बीच के कुछ नुकसान-

  • धनु बेहद मुश्किल से कमिटमेंट करते हैं। कर्क किसी के तुरंत अपना दिल खोल देते हैं। कर्क को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है। धनु इतनी आसानी से वह देते नहीं है।
  • कर्क और धनु के बीच एक सबसे बड़ा मुद्दा प्रतिबद्धता का भी है, जहां एक ओर धनु किसी भी तरह की
  • धनु को घर से बाहर निकलना और घूमना-फिरना बेहद पसंद है। कर्क हमेशा इसके लिए तैयार नहीं होते हैं।
  • कर्क-धनु (Cancer & Sagittarius) को रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए एक स्पेस देते हैं, लेकिन धनु के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होता है।
  • कर्क रिश्ते में अधिकार जताना चाहते हैं। स्वच्छंद धनु को किसी बाउंडेशन में आना बिल्कुल पसंद नहीं है।

समस्या से छुटकारा पाने के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

&nbsp

कर्क – धनु मैरिज कंपेटेबिलिटी

जब कर्क और धनु की जोड़ी वैवाहिक बंधन में बंधते हैं, तो उन दोनों को धैर्य रखने और रिश्ते को बढ़ने और परिपक्व होने का समय देना चाहिए। जैसे-जैसे यह रिश्ता विकसित होता है, दोनों को इस बात का अहसास होता है कि उनके पास एक दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है। देखते हैं दोनों के बीच की मैरिज कंपेटेबिलिटी-

  • जब कर्क और धनु (Cancer & Sagittarius) विवाह बंधन में बधते हैं, वे एक दूसरे के निजी जीवन का सम्मान करते हैं, जितना उनका साथी
  • कर्क किसी भी रिश्ते में बंधने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। धनु को यह बात कभी-कभी बेकार लग सकती है।
  • कर्क जातक घर को बेहतर और खूबसूरत बनाते हैं और धनु को भी सफाई और सुंदरता से लगाव है।
  • दोनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। धनु और कर्क दोनों ही बेहद ही अनुशासित माता-पिता बनते हैं।

कर्क और धनु सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

कर्क और धनु की जोड़ी शारीरिक रूप से अधिक बेहतर दिखाई देती है। हालांकि इनके बीच की इंटीमेसी कभी एक समान रूप से काम नहीं करती और सदैव उतार – चढ़ाव के दौर से गुजरती रहती है। देखते हैं दोनों के बीच की सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

  • कभी-कभी धनु की भावनात्मक उदासीनता कर्क जातकों को परेशान कर सकती है।
  • जब कर्क और धनु (Cancer & Sagittarius) के बीच कामुकता की बात आती है, तब धनु सीधे और साफ शब्दों में बात करना पसंद करते हैं। कर्क को भी यह बात पसंद आती है।
  • धनु हमेशा कर्क की पसंद और नापसंद का ख्याल रखकर ही अपनी इंटीमेसी के पलों में आगे बढ़ने की कोशिश करता है।

कह सकते हैं दोनों के बीच रिश्ता पनप सकता है। हालांकि यह पूरी तरह अनुकूल होगा, यह नहीं कहा जा सकता है। कर्क और धनु यदि रिश्ते में आना चाहते हैं, तो दोनों को एक-दूसरे की खूबी के साथ उन्हें स्वीकार करना होगा।

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version