होम » राशि चिन्ह » सिंह और कर्क की जोड़ी (Leo & Cancer)

सिंह राशि और कर्क राशि अनुकूलता

जैसे-जैसे ज्योतिष का विकास होता गया और यह ज्ञान आम लोगों तक पहुंचता गया, इसके माध्यम से आम से लेकर खास लोगों ने अपने सभी कार्यों को सफल बनाने की कोशिश की है। अब बहुत से लोग ज्योतिष के माध्यम से अपने रिश्तों की अनुकूलता को जांचना और परखना चाहते हैं। दो लोगों के बीच रिश्ता कैसा होगा, कितने समय चलेगा, यह सब जानकारी ज्योतिष के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम सिंह और कर्क राशि (Leo & Cancer) के जातकों के बीच रिश्तों की अनुकूलता को जानने का प्रयास करेंगे। तो चलिए देखें सिंह और कर्क की जोड़ी आदर्श कपल बन पाएगी या नहीं, और कैसा होगा ये रिश्ता…

लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल फ्री

सिंह

23 जुलाई – 23 अगस्त

कर्क

22 जून – 22 जुलाई
सिंह राशि विशेषता
कर्क राशि विशेषता
उदार
कॉन्फिडेंस
प्राउड
राजसी
होपफुल
डिटरमाइंड
इमेजिनेटिव
लॉयल
देशभक्ति
ड्रामेटिक

सिंह और कर्क की लव कंपेटेबिलिटी

प्रेम संबंधों के बनने और उनके सुचारू रूप से काम करने के लिए अनुकूलता बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रेम संबंधों के लिए दोनों ही पक्षों के आकर्षण और समर्पण का स्तर एक समान होना चाहिए। देखते हैं सिंह और कर्क की जोड़ी के बीच लव कंपेटेबिलिटी कितनी रहती है-

  • सिंह (leo) जातक सदैव रिश्ते में अपना प्रभुत्व जमाना चाहते हैं, कर्क (cancer) जातकों को इससे तब तक कोई परेशानी नहीं जब तक उनको देखभाल और प्रेम मिलता रहें।
  • सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के पूरक हैं, जहां बिना सूर्य की रोशनी के चंद्रमा का चमकना नामुमकिन है, वहीं चंद्रमा की शीतलता के बिना सूर्य की गर्मी का कोई महत्व नहीं है।
  • बेबाक सिंह कर्क की संवेदनशीलता की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं कर्क सिंह के शानदार व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं।
  • कर्क की सुरक्षात्मक प्रकृति सिंह को आकर्षित करती है, क्योंकि वे सुरक्षित और भरोसेमंद साथी की तलाश में होते हैं।
  • कर्क, सिंह के आकर्षण और कूटनीति के बहुत बढ़े प्रशंसक होते हैं, वहीं सिंह को कर्क की वफादारी और उदारता पसंद होती है।

अपनी फ्री वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आपके लिए यह साल कैसा साबित होने वाला है….

सिंह और कर्क की जोड़ी के फायदे

सिंह मैत्रीपूर्ण और हंसमुख होते हैं जबकि कर्क राशि वाले लोग मूडी और भावुक होते हैं। उन्हें एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दोनों की जरूरतें अलग-अलग हैं। कई मामलों में एक-दूसरे के विपरीत होने के बावजूद सिंह और कर्क की जोड़ी के संबंधों में कई अनुकूलताएं भी नजर आती है।

  • कर्क के लॉर्ड मून है और फिमेल एनर्जी का रिप्रेजेंट करते हैं। सिंह के लॉर्ड सन हैं, जो मेल एनर्जी को रिप्रेजेंट करते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए कंपेटेबल हो सकते हैं।
  • सिंह और कर्क (leo & cancer) राशि के लोगों को एक दूसरे में खुद को पूरी तरह खोने की संभावना रखते हैं, वे दोनों निश्चित रूप से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं।
  • दोनों का रिश्ता वफादारी और कमिटमेंट पर टिका रहता है। रिश्ता निभाने में दोनों ईमानदार होते हैं।
  • सिंह कर्क राशि के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं, वहीं कर्क सिंह को ख्याति प्राप्त करने मदद करते हैं।
  • सिंह और कर्क की जोड़ी के बीच एक भावुक रिश्ता हो सकता है, सिंह कर्क राशि के लोगों को को अपने प्रेम और लाड़ प्यार से अभिभूत कर देता है। वहीं कर्क को सिंह की गर्मजोशी और सहज स्वभाव पसंद होता है।

अपनी फ्री वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए आपके लिए यह साल कैसा साबित होने वाला है….

सिंह और कर्क की जोड़ी के नुकसान

वैसे तो कोई अपना रिश्ता तोड़ना नहीं चाहता है, लेकिन कभी रिश्तों में गर्मजोशी तो कभी तनाव देखने को मिल सकता है। इसी तरह सिंह और कर्क की जोड़ी में भी फायदे के साथ ही नुकसान पहुंचाने वाले भी कुछ फेक्टर काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिंह और कर्क की जोड़ी के कुछ नुकसान-

  • सिंह और कर्क (Leo & cancer) के रिश्ते आग और पानी का मेल होते हैं, दोनों एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने की संभावना रखते हैं कई पारंपरिक ज्योतिष इस जोड़ी को उपयुक्त नहीं मानते हैं।
  • रिश्तों की शुरुआत में दिखी सिंह और कर्क (singh & kark) की गर्मजोशी जल्द ही खत्म हो सकती है, क्योंकि दोनों बेहद विपरीत गुण स्वभाव की राशियां है।
  • सिंह और कर्क की जोड़ी सकारात्मक और नकारात्मक लक्षणों का लेखा जोखा है। कर्क को सिंह का ज्यादा बाहर घूमना-फिरना पसंद नहीं आता है।
  • सिंह और कर्क (leo & Cancer) दोनों ही अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, वे वाद विवाद के दौरान एक-दूसरे को कठोर शब्दों से चोटिल कर सकते हैं।

सिंह और कर्क मैरिज कंपेटेबिलिटी

सिंह राशि वालों के लिए प्रेम एक जरूरत है, वेे हर समय अपने साथी से इस बात का आश्वासन चाहते हैं कि वे उनसे प्रेम करते रहें। वेे अपने साथी से बहुत लगाव रखते हैं। कर्क ऐसे संबंधों को स्वीकार करते हैं, जिनमें उन्हें गंभीरता और स्थिरता नजर आएं। देखने वाली बात यह है कि क्या सिंह और कर्क (Singh & kark) वैवाहिक संबंध किसी मुकाम तक पहुंच पाते हैं या नहीं…

  • सिंह और कर्क (Leo & Cancer) के बीच वैवाहिक अनुकूलता प्रतिबद्धता और समझ पर आधारित होती है, इससे उनके रिश्ते में तालमेल और संतुलन बना रहता है।
  • सिंह और कर्क की जोड़ी के वैवाहिक संबंध बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं, क्योंकि दोनों राशियों की प्रकृति आशावादी और रिश्तों को बनाए रखने की होती है।
  • कर्क (cancer) आमतौर पर रचनात्मक, सहज और त्याग करने वाले होते हैं, जबकि सिंह (leo) गतिशील, आत्मविश्वासी और अधिकार जमाने वाले होते हैं।
  • सिंह और कर्क (leo & kark) के वैवाहिक संबंधों में कर्क का समर्थन सिंह को अपने अंतर्ज्ञान पर विश्वास करना सिखाता है। वहीं सिंह के साथ से कर्क अपने जीवन और उसके तनावों को अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण से हल कर पाते हैं।

आपके साथी का व्यवहार आपके लिए अनुकूल होगा? अभी अनुकूलता जांचे…

सिंह और कर्क के सेक्सुअल रिलेशनशिप

भावनात्मक जुड़ाव के लिए सेक्सुअल रिलेशनशिप का समृद्ध होना बेहद आवश्यक है। किसी जोड़े के बीच सेक्सुअल अनुकूलता उनके रिश्ते की को बयां करती है। वैदिक साहित्य के अनुसार यौन संबंध दो शरीर नहीं अपितु दो आत्माओं का मेल है, इस साधना की शक्ति से ही दो आत्माएं अपना अपना अंश देकर एक नये चेतन्य स्वरूप को जन्म देती है। अपने प्रेम या वैवाहिक जीवन की शुरूआत से पहले सेक्सुअल अनुकूलता का आकलन करना बेहद आवश्यक है।

  • सिंह राशि के लोग सेक्सुअल रिलेशंस में नेतृत्व करना पसंद करते हैं। इसके विपरीत कर्क बेडरूम में विनम्र भूमिका निभाना पसंद करते हैं।
  • सिंह और कर्क (leo & cancer) के बीच सेक्सुअल रिलेशन उनके भावनात्मक और आपसी जुड़ाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
  • सिंह रोमांटिक और अंतरंग पलों के दौरान एक दूसरे के लिए सक्रिय साझेदार की भूमिका निभाते हैं और संबंधों को अगले स्तर पर लेकर जाने का कार्य करते हैं।
  • सिंह यौन संबंधों के दौरान कामुक और मसालेदार बातें करना पसंद करते हैं, वहीं सिंह अपने भागीदारों को हर संभव तरीके से संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं।
  • सिंह और कर्क (singh & kark) सहज रूप से एक दूसरे की शारीरिक जरूरतों को समझते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते हैं।

हर आपसी संबंध में उसके जोड़ीदारों के बीच हर स्तर पर आपसी समझ की आवश्यकता होती है और ये दोनों ही लोग इस बात को बहुत ही अच्छी तरह समझते हैं। आमतौर पर सिंह और कर्क की जोड़ी के लिए आपस में मिलकर एक उत्तम जोड़ी का निर्माण करना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि उन दोनों में कई तरह की समानता भी देखने को मिलती है। इन दोनों के संबंधों में परस्पर सम्मान और सराहना की भावना होती हैं, लेकिन लंबे समय के अंतराल में कर्क राशि का चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स सिंह के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि छोटे-छोटे विवादों को छोड़ दें तो सिंह और कर्क की जोड़ी का ये रिश्ता बेहतर नजर आता है।

इस साल में आपके रिश्ते में क्या होने वाला है खास, जानने के लिए अभी पढ़ें विस्तृत love राशिफल 2022

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version