होम » राशि चिन्ह » Zodiac Sign Leo Leo

सिंह राशि और सिंह राशि अनुकूलता

दो एक जैसे लोगों के बीच लव और रिलेशनशिप की कपंटेबिलिटी कितनी और कैसी रहेगी और एक जैसे दो लोगों के बीच रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है या नहीं, इसका जवाब एस्ट्रोलॉजी में है। एस्ट्रोलॉजी के जरिए दो लोगों के बीच रिश्ते के भविष्य को आसानी से जाना जा सकता है। अक्सर हमें रिश्ते में हमारी तरह विचार रखने वाले व्यक्ति की जरूरत होती है, लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते में मुश्किल भी हो सकती है। एस्ट्रोलॉजी के जरिए लव और मैरिड लाइफ के साथ ही सेक्सुअल रिलेशनशिप की अनुकूलता का भी आकलन कर सकते हैं।

सिंह

23 जुलाई – 23 अगस्त

सिंह

23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि विशेषता
सिंह राशि विशेषता
उदार
आत्मजागरूक
सम्मानजनक
रॉयल
आशावादी
प्रेमपूर्ण
कुलीन
फेथफुल
अभिमानी
उदार
आत्मजागरूक
सम्मानजनक
रॉयल
आशावादी
प्रेमपूर्ण
कुलीन
फेथफुल
अभिमानी

सिंह और सिंह लव कंपेटेबिलिटी

सिंह स्नेही, कई बार वाचाल, रोमांटिक और इमोशनल होते हैंं। वे प्रशंसा के लिए लालायित रहते हैंं। उनमें नम्रता और विनयशीलता न के बराबर होती है। सिंह विश्वसनीय और ईमानदार होते हैंं, लेकिन आमतौर पर अभिमानी, कठोर और असंयमित रहते हैं। उनका इमोशन और रोमांटिक स्वभाव उनके रिश्ते में मदद करता है।

  • सिंह जातक अपने लव अफेयर में बेहद अनुकूल हो सकते हैं। वे लॉयल होते हैं और अपनी लव लाइफ को प्रतिबद्धता और समर्पण की नींव पर खड़ा करते हैं।
  • सिंह और सिंह के बीच डीप अट्रैक्शन देखने को मिलता है, वे एक-दूसरे की ओर ऐसे खिंचे आते हैं जैसे फूल की ओर भंवरा।
  • सिंह और सिंह जातक रिश्ते में बैलेंस बनाने में माहिर होते हैं, वे लव, रोमांस और केयर करने वाले होते हैं। इनके लव अफेयर्स में सदैव गतिशीलता बनी रहती है जिससे दोनों उत्साहित बने रहते हैं।
  • सिंह और सिंह पहली नजर में ही एक दूसरे के प्यार में पड़ सकते हैं, वे दोनों ही एक दूसरे के प्रति खिंचाव और स्नेह महसूस करने लगते हैं।
  • सिंह और सिंह की जोड़ी राशि अनुकूलता के अनुसार बहुत ही सटीक और संतुलित नजर आती है।

क्या आपके रिश्ते बार-बार टूटते हैं? या रिश्ते में मजबूती नहीं है, कुंडली में कोई दोष हो सकता है, अभी ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ प्रेम ज्योतिषी से बात करें।

सिंह और सिंह संबंधों के फायदे

सिंह और सिंह के दुर्लभ संबंधों का आकलन करना बेहद एक्साइटिंग और एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। ये दोनों ही राशियां फायर एलिमेंट से संबंध रखती हैं, इसलिए इनमें कुछ समानताएं भी देखने को मिलती हैं। ये जातक इमोशनल और कॉन्फिडेंट हो सकते हैं और एक दूसरे के प्रति अट्रैक्शन भी महसूस कर सकते हैं।

  • सिंह का सिंह के साथ संबंध बेहद शानदार और लुभावना हो सकता है। इनके संबंधों की व्याख्या इससे बेहतर नहीं हो सकती कि वे खुद के समान ही किसी व्यक्ति के साथ संबंध में हैं।
  • सिंह के सिंह जातकों से संबंध बेहद मधुर और एक्साइटिंग हो सकता है और वे दोनों मजाकिया हो सकते हैं और सदैव एक दूसरे को हंसाने का प्रयास करते हैं।
  • दो सिंह जातकों का मिलन कॉन्फिडेंस से भरा हो सकता है, जब सिंह के सिंह से संबंध बढ़ते हैं, तो वे एक उत्साही, आनंदमयी और चंचल सोशल लाइफ की उम्मीद कर सकते हैं।
  • वे दोनों अपने संबंधों के प्रति एकदम स्पष्ट और सटीक नजरिया रखते हैं।

सिंह और सिंह संबंधों के नुकसान

सिंह आत्मकेन्द्रित होते हैंं और दोनों ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना चाहते हैंं, इसलिए हमेशा एक दूसरे पर हावी होने का प्रयास करते हैंं। यह कंपेटेबिलिटी या तो बहुत सक्सेस होगी या फिर विपरीत स्वभाव के कारण बर्बादी का कारण भी बन सकती है। यह जोड़ी सिर्फ तभी अच्छी हो सकती है, जब दोनों एक दूसरे पर विश्वास करें और एक दूसरे के दृष्टिकोण को महत्व देते हैं।

  • सिंह और सिंह के रिश्ते में सबसे बड़ी समस्या इनका एरोगेंट नेचर हो सकता है। दुर्भाग्य से इस रिलेशनशिप में दो सिंह जातकों की बात हो रही है, इसलिए संबंधों में टेंशन की अधिक पॉसिबलिटीज है।
  • सिंह और सिंह के रिश्तों में एक प्रॉब्लम उनके उग्र स्वभाव की भी है, क्योंकि दोनों ही जल्दी क्रोध करने वाले होते हैं। इसके कारण डिस्प्यूट की स्थिति में कॉम्प्रोमाइज की संभावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
  • सिंह और सिंह जातकों के बीच ईर्ष्या और अविश्वास पैदा हो सकता है, एक दूसरे के लिए कड़े शब्दों के प्रयोग के कारण रिलेशनशिप प्रभावित हो सकता है।
  • दोनों फायर एलिमेंट साइन के बीच रिलेशन अस्थिर, अराजक और विनाशकारी हो सकता है। उनके बीच ईगो के कारण कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • दोनों के अड़ियल रवैये के कारण उनके बीच डिस्प्यूट को सुलझाना मुश्किल हो सकता है।

सिंह और सिंह मैरिज कंपेटेबिलिटी

सिंह और सिंह की जोड़ी अपनी मैरिड लाइफ बेहद रॉयल में जीना पसंद करते हैं, वे एक दूसरे के पूरक होते हैं। सोशल गैदरिंग और दोस्तों की पार्टी में अक्सर एक साथ दिखाई देते हैंं और हमेशा अपनी एक स्थायी छाप बनाते हैं। वे स्ट्रॉन्ग विल पावर वाले व्यक्ति होते हैं।

  • सिंह का सिंह के साथ विवाह एक अद्‌भुत संयोग है। इनके रिश्ते में आत्मिक क्षमता है, उनके रिश्ते की चमक और जीवंतता लोगों को आश्चर्य में डाल सकती है।
  • पार्टियां, दोस्तों के साथ नाइट-आउट, रोमांटिक समुद्र तट और कैंडल लाइट डिनर जैसे शौक रखने वाले कपल की मैरिड लाइफ में कोई समस्या बमुश्किल ही दिखाई देती है।
  • अपनी राशि के अनुसार सिंह जातकों में बहुत अधिक पॉजिटिव एनर्जी होती है। वे दोनों साथ मिलकर अपनी लाइफ के सभी वांछित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
  • सिंह जातकों को दिखावा पसंद होता है, वे मैरिड लाइफ में बंधने के बाद भी खुद को किसी प्रेमी जोड़े की तरह पेश करते हैं।
  • सिंह और सिंह का विवाह एक एक्टिव सोशल लाइफ सुनिश्चित करता है। उनका रिश्ता कभी उबाऊ और निष्क्रिय नहीं होता है।

सिंह और सिंह सेक्सुअल रिलेशनशिप

लव अफेयर्स को नेक्स्ट लेवल तक पहुंचाने की बात हो या विवाह के लिए लाइफ पार्टनर का चयन, दोनों ही सूरत में सेक्सुअल अनुकूलता को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल कौंध जाते हैं। हमने एस्ट्रोलॉजर्स की टीम के जरिए इन्ही सवालों का जवाब देने का प्रयास किया है-

  • सिंह और सिंह के बीच का रिश्ता ट्रस्ट और डेडिकेशन पर टिका होता है। सिंह रिश्ते के उत्साह को बरकरार रखते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
  • सिंह और सिंह बीच सेक्सुअल रिलेशन बेहद इरोटिक और उत्कृष्ट हो सकते हैं। वे सदैव एक दूसरे को अपनी बाहों में भरने को तत्पर होते हैं।
  • फिजिकल रिलेशन के दौरान सिंह जातक एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करना पसंद करते हैं। वे दोनों ही एक दूसरे को सहलाते हैं और संबंधों के दौरान संवाद स्थापित करते हैं।
  • समान राशि होने के कारण उन्हें एक दूसरे की जरूरतों का पूरा ख्याल होता है। उनमें एक दूसरे को पूरी तरह सेटिस्फाइड करने की क्षमता होती है।
  • सिंह और सिंह के बीच सेक्सुअल रिलेशन उनके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करता है, शारीरिक तौर पर एक होने के साथ वे इमोशनली भी एक दूसरे को अधिक क्लोज पाते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सिंह और सिंह के बीच अनुकूलता का स्तर कुछ सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक हो सकता है। वे दोनों एक दूसरे से अधिक समय तक नाराज नहीं रह सकते हैं और अपने मतभेदों को पीछे छोड़ ऐसे आगे बढ़ते हैं जैसे कभी कुछ हुआ ही ना हो।

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version