होम » राशि चिन्ह » सिंह और वृश्चिक की जोड़ी (Leo & Scorpio)

सिंह राशि और वृश्चिक राशि अनुकूलता

लव लाइफ हो या लाइफ टाइम साथ निभाने का वादा, सभी यह जानना चाहते हैं कि उनकी रिलेशनशिप का फ्यूचर क्या होगा। हालांकि उन्हें यह पता नहीं होता है। हम लोग भी रिश्तों को बचाने और उन्हें लंबा चलाने के लिए अलग-अलग तरीके से मेहनत करते हैं। कई बार रिश्ता चलता रहता है, कई बार इसमें बहुत से ब्रेक आते हैं। आपको बता देते हैं कि एस्ट्रोलॉजी के पास इसका सटीक जवाब है और दो लोगों की राशि के आधार पर एस्ट्रोलॉजी के जरिए अपनी रिलेशनशिप का फ्यूचर जा सकते हैं। वैसे तो सिंह और वृश्चिक (leo & scorpio) में कोई खास अनुकूलता नजर नहीं आती, लेकिन यह रिश्ता बेहतर हो सकता है। सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में विवाह, प्रेम और संबंधों की अनुकूलता के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें…

लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल फ्री

 

सिंह

23 जुलाई – 23 अगस्त

वृश्चिक

24 अक्टूबर – 22 नवंबर
सिंह राशि विशेषता
वृश्चिक राशि विशेषता
उदार
आत्म जागरूक
सम्मानजनक
रॉयल
आशावादी
प्रेमपूर्ण
कुलीन
वफादार
प्राउड
इच्छा शक्ति
कॉन्फिडेंस
मैग्नेटिक
स्ट्रांग एटीट्यूड
कूटनीतिक
ब्रेव

सिंह और वृश्चिक लव कंपेटेबिलिटी

सिंह भव्य प्रेम का प्रदर्शन करता है और रॉयल स्टाइल में जीवन जीने में विश्वास रखता है। हालांकि वृश्चिक को लव का शो-ऑफ करना पसंद नहीं होता। दोनों मजबूत और आक्रामक हैं और उनमें से कोई भी झुकना या समझौता करना नहीं चाहता।

  • इनका प्रेम जीवन खट्टे मीठे अनुभवों से भरा हो सकता है, उन्हें किसी रिजल्ट पर पहुंचने के लिए एक दूसरे से भिड़ना पड़ता है। हालांकि वे दोनों प्रेम के लिए कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेते हैं।
  • सिंह और वृश्चिक (Leo & Scorpio) के लव अफेयर्स में चीजें सदैव तनावपूर्ण हो सकती है।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में दोनों ही राशियों के लोग एक – दूसरे के साथ बहुत ही कठोर और तीखे अनुभव प्राप्त करते हैं, क्योंकि वे दोनों ही काफी जिद्दी स्वभाव के लोग होते हैं।
  • अगर वे दोनों हर हालत में एक-दूसरे के साथ आपसी रिलेशनशिप बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी उन स्वाभाविक भावनाओं को काफी हद तक दबाकर रखना होगा जो कि उनकी पर्सनेलिटी का अहम हिस्सा हैं।

सिंह और वृश्चिक की जोड़ी के फायदे

जब हम सिंह और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (leo & Scorpio Compatibility) के संबंध में बात करते हैं, तो यह जानना बेहद अहम हो जाता है कि क्या जीवन के सामान्य क्षेत्रों में इन राशियों का मिलन सहज होगा?

  • सिंह और वृश्चिक (leo & Scorpio) का मेल आमतौर पर गतिशील और एक्स्ट्राऑर्डिनरी जोड़ियों में से एक है।
  • इनके बीच की कैमिस्ट्री बाकी कपल से हटकर होती है, क्योंकि यह दो कॉन्फिडेंस से भरे व्यक्तियों का मिलन है, जो अट्रैक्टिव और कामुक है और लाइफ में रोमांचक चीजें करना पसंद करते हैं।
  • काॅमन ग्राउंड पर यह जोड़ी बेहद स्ट्रॉन्ग और सामंजस्यपूर्ण दिखाई देती है, क्योंकि दोनों मजाकिया और बुद्धिमान होते हैं।
  • वे एक-दूसरे के सवालों से परेशान नहीं होते हैं और एक दूसरे की आइडियोलॉजी को एक्सेप्ट करते हैं। इससे उनके संबंध लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करते रहते हैं।

सिंह और वृश्चिक की जोड़ी के नुकसान

कोई भी रिलेशनशिप एक समान और एक गति से आगे नहीं बढ़ती। रिश्तों में अनुकूलता के साथ साथ प्रतिकूलता भी देखने को मिलती है। इसी तरह सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में भी कुछ प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलते हैं। दोनों ही विपरित तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां सिंह अग्नि है, वहीं वृश्चिक जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।

  • सिंह और वृश्चिक (Singh & vrishchik) दोनों ही उग्र स्वभाव की राशियां है, जब तक दोनों कंट्रोल में है, चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी, लेकिन जब वे अपना आपा खो देते हैं तो उन पर कंट्रोल करना या सुलह का रास्ता तलाशना मुश्किल होता है।
  • सिंह और वृश्चिक (Leo & scorpio) दोनों ही को अपने अनुसार काम करना पसंद होता है। कभी कभी सिंह की अग्नि से वृश्चिक का शांत जल भी उबाल मारने लगता है।
  • यदि सिंह और वृश्चिक की जोड़ी अपने बीच किसी तरह का तालमेल बिठा लेती है तो वे एक शानदार जोड़ी के रूप में खुद को स्थापित कर सकती है।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में सबसे बड़ी प्रॉब्लम है, पावर स्ट्रगल। यदि इन दोनों जातकों के बीच रिश्तों में प्रभुत्व को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो नतीजे बेहद डराने वाले हो सकते हैं।

सिंह और वृश्चिक मैरिज कंपेटेबिलिटी

एक आम इंसान वैदिक एस्ट्रोलॉजी का सबसे शानदार उपयोग अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश के दौरान कर सकता है। एस्ट्रोलॉजी के माध्यम से आप अपने लिए बेहतर लाइफ पार्टनर का चुनाव कर सकते है और अपने जीवन को अधिक खुशहाल बना सकते हैं।

  • सिंह और वृश्चिक (leo & scorpio) विवाह बंधन के लिए एक वंडरफुल कपल हो सकते हैं। उनका पैशन और स्पिरिचुअल रिलेशन एक दूसरे के लिए सम्मान और प्यार पर आधारित होता है।
  • उग्र सिंह और रहस्यवादी वृश्चिक लव में लॉयल होते हैं, जिससे उनकी मैरिड लाइफ में विश्वास बढ़ता है।
  • सिंह और वृश्चिक (singh & vrishchik) एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल फील करते हैं, और उन्हें एक-दूसरे को लुभाने के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं करने पड़ते हैं।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी फायर और वाटर का मजबूत बंधन है, वे एक-दूसरे को उत्साह और जोश से भर देते हैं।
  • विवाह के प्रारंभिक चरण में तालमेल बिठाने को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ उनके मतभेद सुलझते जाते हैं और वे एक हैप्पी लाइफ स्पेंड करते हैं।

क्या आप जानते हैं सिंह और वृश्चिक राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

सिंह और वृश्चिक का सेक्सुअल रिलेशनशिप

यह एक पावरफुल कॉम्बिनेशन है। जब यह दोनों इरोटिक साइन एक साथ मिलती हैं तो रिजल्ट शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सिंह (leo) अग्नि और वृश्चिक (scorpio) जल राशि होने के कारण आपस में अटखेलियां करना पसंद करते हैं, इसलिए सेक्स अट्रैक्शन और सेक्स लाइफ के लिए यह एक बेहतर कॉम्बिनेशन है।

  • सिंह और वृश्चिक (leo & Scorpio) के बीच सेक्सुएल कंपेटेबिलिटी काफी हद तक बेहतरीन होती है, क्योंकि जब दो मजबूत राशियों का मेल होता हो तो उनके बीच का फिजिकल रिलेशन भी स्ट्रॉन्ग होते हैं।
  • सेक्सुअल रिलेशन के दौरान बुद्धिमान वृश्चिक कामुक सिंह को फुसलाने में कामयाब होते हैं और उन्हें अपने द्वारा निर्धारित स्तर को प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करते हैं।
  • सिंह और वृश्चिक (singh & Vrishchik) दोनों ही इरोटिक साइन हैं। वे रिलेशनशिप में बनाए रखने के लिए कुछ नया और ड्रामेटिक करने का प्रयास करते हैं। इससे उनके रिलेशनशिप की इंटीमेसी हमेशा बनी रहती है।
  • सिंह और वृश्चिक की जोड़ी अपनी सेक्स लाइफ को पूरी तरह एंजाॅय करती है, व शरीर से एक दूसरे की आत्मा तक पहुंचने के सफल प्रयास करती है।

सामान्य दृष्टिकोण से देखें तो सिंह और वृश्चिक की जोड़ी में कोई स्पेशल कंपेटेबिलिटी नजर नहीं आती, लेकिन यदि वे अपने उग्र स्वभाव पर काबू कर पाएं और चीजों को एक दूसरे के नजरिए से समझने का प्रयास करें तो यह एक आदर्श जोड़ी साबित हो सकती है।

इस साल में आपके रिश्ते में क्या होने वाला है खास, जानने के लिए अभी पढ़ें विस्तृत love राशिफल 2022

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version