होम » राशि चिन्ह » वृषभ और मीन की जोड़ी (Taurus & Pisces)

वृषभ राशि और मीन राशि अनुकूलता

अगर आप जानना चाहते हैं कि किस राशि के लोग आपके लिए बहुत अच्छे होंगे, तो एस्ट्रोलॉजी इसमें हमारी पूरी मदद कर सकता है। दरअसल एस्ट्रोलॉजी के नियमों के अनुसार सभी राशियों के अपने गुण, ताकत और कमजोरियां होती है। इसके आधार पर किसी से हमारे रिश्ते का भविष्य कैसा होगा, यह हम जान सकते हैं। राशिचक्र की 12 राशियां एक विशेष एलिमेंट से जुड़े होते हैं। ये एलिमेंट अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल है। इन्हीं तत्वों के आधार पर किसी से हमारी फ्रेंडशिप के साथ लव, मैरिज और सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हम यहां इन्हीं गुणों के आधार पर वृषभ और मीन की जोड़ी की कंपेटेबिलिटी का आकलन करेंगे।

क्या आपके रिश्ते को लगी है किसी ग्रह की बुरी नजर, क्या आपका प्रेम जीवन नहीं बन पा रहा है अनुकूल, तो अपनी समस्या शेयर करें हमारे एक्सपर्ट्स से और पाएं समाधान, (पहला कॉल होगा बिल्कुल फ्री…)

वृषभ

21 अप्रैल – 21 मई

मीन

19 फरवरी – 20 मार्च
वृषभ राशि विशेषता
मीन राशि विशेषता
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबेल
उदार
इमोशनल
स्पिरिचुअल
फ्रैंडली
आर्टिस्टिक
मॉडेस्ट

वृषभ और मीन लव कंपेटेबिलिटी

वृषभ और मीन (vrishabha & meen) की लव कंपेटिबिलिटी बेहतर हो सकती है, क्योंकि ये दोनों पारिवारिक जीवन को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने साथियों की मदद करते हैं और रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं। इस प्रकार मीन वृषभ के लोग एक-दूसरे से अपने जीवन में बहुत-सी खुशियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

  • वृषभ और मीन की जोड़ी के बीच प्रेम का रिश्ता होने पर वे एक-दूसरे के लिए समर्पित रहते हैं।
  • दोनों जीवन की वास्तविक समस्या पर ध्यान देते हैं। मीन, वृषभ को टेंशन से बाहर निकालते हैं।
  • मीन वृषभ के साहस से आकर्षित होते हैं, जबकि वृषभ मीन की इंटेलीजेंसी की तारीफ करते हैं।
  • वृषभ और मीन (taurus & pisces) गहराई से जुड़े होते है इसलिए उनके रिश्ते में बमुश्किल ही कोई टकराव देखने को मिलता है।

वृषभ और मीन की जोड़ी के फायदे 

वृषभ और मीन दोनों ही राशियों के लोगों के कुछ गुण आपस में मिलते हैं। वृषभ और मीन दोनों के बीच हॉरमनी बहुत अच्छी होती है। हालांकि कुछ मुश्किलें भी हैं। देखते दोनों वृषभ और मीन की कंपेटेबिलिटी (taurus & pisces compatibility)  के बारे में ओर

  • वृषभ और मीन की जोड़ी का रिश्ता प्रेम और भाग्य का रिश्ता है। प्रेम से जुड़े शुक्र वृषभ के लॉर्ड हैं। मीन राशि पर गुरु का शासन होता है जो भाग्य से जुड़ा होता है। दोनों का रिश्ता भाग्यशाली होता है।
  • वृषभ और मीन (vrishabha & meen) परिवार को पसंद करते हैं और किसी भी मुश्किल स्थिति में एक टीम की तरह काम करते हैं।
  • वृषभ और मीन (taurus & pisces) दोनों ही जीवन खुशी और प्रेम से बिताना चाहते हैं। 
  • वृषभ और मीन की जोड़ी में दोनों ही राशियों के लोग बेहद समझदार और वफादार होते हैं। वे सदैव अपने रिश्तों में विश्वास और प्रेम का दीपक जलाए रखने का प्रयास करते हैं। 
  • वृषभ और मीन एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को बेहतर ढंग से समझते हैं और प्रशंसा करते हैं।

वृषभ और मीन की जोड़ी के नुकसान 

वृषभ (taurus) का जिद्दी स्वभाव मीन जातकों को निराश कर सकता है, जो नरम, खुश और स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। मीन जातकों को किसी से दबना पसंद नहीं आता और वृषभ उन्हें दबाना चाहते हैं। आइए जानते हैं, वृषभ और मीन की जोड़ी में और क्या प्रतिकूल हो सकता है।

  • वृषभ राशि जातक मीन की अपेक्षा ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं। मीन जातक इमोशनल होते हैं। इसी विपरीत स्वभाव के कारण उन्हें रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • भविष्य की योजनाओं को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं।
  • वृषभ जिद्दी और अड़ियल होते हैं, जबकि मीन (pisces) राशि के लोग लचीले। दोनों अपने-अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना कम ही पसंद करते हैं।

वृषभ और मीन मैरिड लाइफ

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार देखा जाए तो छोटे-मोटे झगड़ों को छोड़कर वृषभ और मीन की जोड़ी के बीच हर चीज अच्छी होती है। वृषभ राशि वालों की अगर मीन राशि वालों से शादी हो तो यह एक अच्छी जोड़ी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं वह क्या है, जो इन राशियों की मैरिड लाइफ को सक्सेफुल बना सकती है

  • वृषभ और मीन (taurus & pisces) के विवाह बंधन में बंधने के बाद उनकी गिनती खुश और संतुलित जोड़ियों की श्रेणी में की जा सकती है। 
  • कभी-कभी वृषभ मीन को समझ नहीं पाते, लेकिन छोटी घरेलू समस्याओं को वे खुद ही दूर कर देते हैं।
  • दोनों बेहद सामाजिक होते हैं और घर पर हमेशा मेहमानों का स्वागत करते हैं।
  • दोनों बच्चों की परवरिश में कोई कमीन नहीं छोड़ते हैं। वृषभ बच्चों को दुनिया का व्यावहारिक और जमीनी ज्ञान देते हैं, वहीं मीन बच्चों को संवेदनशील होना सीखाते हैं।

वृषभ और मीन के सेक्सुअल रिलेशनशिप 

क्या आपकी राशि मीन है और आप किसी वृषभ जातक के प्रेम में है, या इससे उल्टा है? यदि ऐसा है तो आप यह जानने के लिए भी उत्सुक होंगे कि आपके बीच का रोमांस और प्यार कुछ समय के बाद धुंधला तो नहीं पड़ जाएगा? यदि आप इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आइए जानते हैं वृषभ और मीन (taurus & pisces) का सेक्सुअल रिलेशनशिप कैसा रह सकता है-

  • वृषभ और मीन की जोड़ी अपनी मैरिड लाइफ के हर आस्पेक्ट्स का भरपूर फायदा उठाती है और उनके बीच बेडरूम रोमांस हमेशा बढ़ता रहता है।
  • मीन, वृषभ के साथ खुद को अधिक सुरक्षित और संतुष्ट पाते हैं। 
  • मीन बेहद भावुक होते हैं जबकि वृषभ साहसी होते हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और साथ में रंगीन पल बिताना पसंद करते हैं। 
  • वृषभ और मीन (vrishabha & meen) के बीच की समझ उनकी शारीरिक और मानसिक संतुष्टि को भी दर्शाती है। वे दोनों एक-दूसरे की जरूरत को समझते हैं।

वृषभ और मीन कंपेटेबिलिटी (taurus & pisces compatibility) को दो भरोसेमंद व्यक्तियों के बीच एक स्थायी मिलन के रूप में देखा जा सकता है। उनके गठबंधन के उम्मीद से अधिक समय तक चलने की क्षमता है और दोनों एक-दूसरे को भरपूर रोमांस और प्रेम देते हैं। वृषभ और मीन की जोड़ी कुछ बेहद अनुकूल जोड़ियों में से एक है।

नया साल आपके प्रेम-जीवन में क्या-क्या बदल सकता है, जानें 2022 राशिफल में विस्तार से…

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

Mar 21-Apr 20

पार्टनर की साइन

Mar 21-Apr 20

Exit mobile version