मीन राशि में चंद्रमा का प्रभाव

तत्व- जल
स्वामी गृह – वृहस्पति
आवेग- दयालु और सहानुभूतिपूर्ण
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का व्यक्तित्व
मीन चन्द्रमा राशि के जातक बहुत ही जिज्ञासु होते हैं, और जब वे किसी को संकट में देखते हैं, तो कभी अपने आप को उनकी मदद करने से रोक नहीं पाते। मीन चन्द्रमा बहुत अच्छे दिल के लोग होते हैं, इतने अच्छे कि बदले में कुछ न चाहते हुए भी सब कुछ दे देते हैं। इनके पास कुछ चमत्कारिक शक्ति होती है जो लोगों को ढांढस बंधाती है, लोग अक्सर इनकी सलाह लेते हैं और इनके उपस्थिति से जीवन में ख़ुशी महसूस करते हैं।
मीन चन्द्रमा राशि के जातक बहुत भावुक होते हैं, और बड़ी आसानी से अपने आस पास के माहौल से प्रभावित हो जाते हैं, फिर वो चाहे अच्छा हो या बुरा। इनके लिए ये ज़रूरी है कि ये जाने इनके प्राथमिकता क्या है? ये क्या चाहते हैं? क्योंकि इनका भाग्य इन्हे ज़्यादा सकारत्मक फल देता है जब ये अपनी आस पास की दुनिया को भली भांति जानते और समझते हैं और आस पास रहने वाले लोगों से अच्छे से डील करते हैं।
मीन चन्द्रमा वाले लोग इसे विश्लेषणात्मक या सैद्धांतिक रूप से देखते हैं। उन्हें अपने चारों ओर एक दूसरी दुनिया का आभास होते रहता है।कुछ मीन चन्द्रमा तभी अपनी रचनात्मक या आध्यात्मिक प्रतिभा को प्रकट कर पाते हैं जब वे अंदर से प्रेरित होते हैं। उनका कल्पनाशील दिमाग अति विश्वसनीय होता है। ये राशि के जातक अपनी मष्तिष्क शक्ति और कल्पना से अपनी कल्पनाओ को हकीकत में बदलने की क्षमता रखते हैं।
यदि मीन राशि के लोग अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करते हैं तो बहुत आगे जा सकते हैं। मीन राशि के जातक अक्सर एक-से-एक ललित कलाओं में माहिर होते हैं जैसे कि संगीत, वीडियो, फोटोग्राफी, नृत्य, प्रदर्शनी, कविता, या पेंटिंग।
मीन चन्द्रमा वाले लोग चाहे कला में अपना कॅरियर बनाएं या न बनाएं, परन्तु इनके अंदर एक कलाकार ज़रूर छुपा होता है। उन लोगों को अवश्य ही जीवन में अवसर मिलते हैं जो साफ़ जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और जिनकी कल्पनाशक्ति शानदार होती है जैसे कि इस राशि के जातक। ये भलीभांति जानते हैं की ये जो वक़्त या हालत हैं वो स्थायी नहीं हैं और ये ज़रूर बदलेंगे, ये वो वो गुण है जो इन्हे पूर्वानुमान लगाने की शक्ति प्रदान करते है।
मीन राशि में चंद्रमा का प्रभाव क्या आपके जीवन को प्रभावित करेगा अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट खंगाले बिल्कुल फ्री……
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का काम और व्यवसाय
मीन चन्द्रमा राशि के लोगों के लिए कार्य स्थल पर अच्छा वातावरण, काम से ज़्यादा मायने रखता है। इनके अति संवेदनशील होने की वजह से बोझिल ऑफिस के माहौल, या उदासीन माहौल में काम करने से ये मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान हो जाते हैं। अगर आप मीन चन्द्रमा राशि के जातक हैं और अपने ऑफिस के माहौल से खुश नहीं हैं तो समझिए कि वक़्त आ गया है, आप नए काम की तलाश करें। जब आप किसी अच्छे वातावरण वाली जगह पर काम करेंगे तो यकीन मानिए आप और ज़्यादा खुश तो रहेंगे ही साथ कॅरियर में भी आगे बढ़ेंगे, ये आपके लिए अच्छी किस्मत लाएगा और जब भी आप अपनी नौकरी बदलेंगे आपकी और ज़्यादा तरक्की होगी।
मीन राशि वालों के लिए ऐसा काम जिसमें कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल होता है वो ज़्यादा सही रहते हैं बनिस्बत वो काम जिसमें कुछ हिसाब किताब करना हो या कुछ इन्टरप्रीट करना हो। मीन चन्द्रमा राशि के लोगों की काबिलियत इन्हे अच्छा थेरेपिस्ट और साइकोलोजिस्ट बनाता है। इसके साथ साथ वो काम जो पानी या समुद्र से सम्बंधित होते हैं वो ही इनके लिए लाभदायक होते हैं जैसे कि क्रूज शिप अटेंडेंट, एक्वेरियम वर्कर।
क्या मीन राशि के जातकों की तरह ही बीतेगा आपका भी जीवन जानिए अपनी जन्मपत्री एकदम फ्री……
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का वित्त और पैसा
मीन- चन्द्रमा के जातकों को अपने वित्तीय भाग्य को बनाए रखने के लिए, हाइड्रेटेड रहना चाहिए। इसलिए इनके लिए तैराकी और थैलासो थेरेपी उत्तम उपाय हैं। एक महंगे लग्जुरियस बेड पर सोने से मीन- चन्द्रमा के लोगों को को उज्जवल भविष्य की नींव रखने में मदद मिलेगी। सितारे आपके लिए ये भी कहते हैं कि आप सोने के लिए एक मोटा गद्दा और एक लकड़ी का बेड चुनें।
यह सब अजीब लग सकता है यह देखते हुए कि यहां हम मीन- चन्द्रमा के फाइनेंस मैनेजमेंट की बात कर रहे हैं। लेकिन जब इस राशि के लोगों का मन शांत नहीं होता ये काम पर ध्यान नहीं दे पाते, और अगर काम पर ध्यान नहीं है तो पैसा नहीं आएगा। मीन चन्द्रमा राशि के जातक शायद उतने धनी न भी हों पर वे ये जानते हैं कि कहां और कितना पैसा खर्च करना चाहिए।
क्या आपकी आय में भी होने वाली है बढ़ोत्तरी अभी अपनी वित्तीय रिपोर्ट प्राप्त करें….…
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का प्रेम संबंधों
मीन- चन्द्रमा के लोगों के पास एक नाजुक और शांत आभा होती है जो बहुत आकर्षक और लोगों को अपील करती है। बहुत से लोग जो इनके शुद्ध भोलेपन की तरफ आकर्षित होते हैं, वे अक्सर उनसे संपर्क में रहते हैं।
यदि आप मीन-चन्द्रमा राशि के हैं तो आप सबसे अधिक भावुक राशियों में से एक हैं, और आप अपनी हर मित्रता को अपनी फैंटसी के आधार शानदार बनाए रखने की कोशिश करेंगे। ये जातक हमेशा ही अपने करीबी लोगों को बहुत ही अच्छा ही मानते हैं। इसलिए कई बार ये लोगों का असली चरित्र नहीं भांप पाते। आपके लिए ऐसा जीवन साथी सही होगा जो आपके भावुक स्वभाव को समझे और उसकी क़द्र करे साथ ही जो आपकी रचनात्मक उत्कृष्टता की खोज का समर्थन करता हो।
मीन चन्द्रमा राशि वालों को साथी चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि कुछ लोग इनके अच्छे और दयालु व्यक्तित्व का लाभ उठाना चाहेंगे। उन्हें तय करना चाहिए कि वो कैसा साथी चाहते हैं , उनकी संतुष्टि कहां है, और इसी को उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए न की किसी भी गलत व्यक्ति से सम्बन्ध बनाना चाहिए। इनके लिए ये भी बहुत ज़रूरी है कि इनका साथी विश्वसनीय हो और रिश्ते के प्रति प्रतिबद्ध भी हो।
यह निश्चित रूप से हो सकता है कि आप कन्या हैं, लेकिन आप पूर्णतावादी नहीं हैं, शायद इसलिए कि आपकी चंद्र राशि कुछ और है? क्लिक करें, अभी चेक करने के लिए क्लिक करें!
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का सकारात्मक पहलू
यदि आप मीन राशि में चंद्रमा के साथ पैदा हुए थे, तो आप दूसरों के लिए एक समर्पित और सहायक हैं इंसान है। आप उनके जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं, और आपको दूसरों के दर्द का भी सहज ज्ञान है। खुद को दूसरों की आग में जलने से बचाने के आपको डी-स्ट्रेस करना सीखना चाहिए और तनाव से दूर रहना चाहिए, जिनके साथ आप जी रहे हैं।
मीन चन्द्रमा राशि के लोग अक्सर दूसरे लोगों की परिस्थितियों के प्रति तत्काल, सटीक और शक्तिशाली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। इनके लिए कला का माध्यम अपने आपको को रिलैक्स करने का सबसे उत्तम तरीका होता है। नशे और टेलीविजन के प्रभावों से सावधान रहें। सच्चे और अच्छे मित्र बनाएं, जिससे आपको शांति मिले, ये एक उत्तम विचार है।
मीन चन्द्रमा राशि के लोगों की कल्पना शक्ति बहुत ही शक्तिशाली होती है। अधिकांश मानवीय घटनाओं में बहुत अधिक जटिलता होती है और ये राशि के जातक देखने वाले और भावनात्मक पहलुओं का जवाब देने की संभावना रखते है। यदि मीन चन्द्रमा राशि के लोग अपनी ही सपनों की दुनिया में रहते हैं या कला-संगीत के साथ जुड़ाव रखते हैं तो ये इनको सुखी और खुश प्रदान करता है। ये राशि के लोग जैसा कि हमने ऊपर बताया बहुत कला प्रेमी होते हैं। मीन राशि में अगर चन्द्रमा है तो ऐसे लोग संगीत, एनीमेशन, फोटोग्राफी, नृत्य, रंगमंच, कविता, या पेंटिंग में रुचि ले सकते हैं।
कुंडली के नकारात्मक दोषों से छुटकारा पाने के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल बिल्कुल फ्री..…
मीन राशि में चंद्रमा वाले लोगों का नकारात्मक पहलू
मीन राशि में चंद्रमा के साथ पैदा हुए व्यक्ति अतिसंवेदनशील होते हैं, और वे अक्सर खुद को दूसरों की चिंताओं और भावनाओं में खो देते हैं या परेशान रखते हैं। ये रचनात्मक और कलात्मक होते हैं और अक्सर आपने सपनो की दुनिया में ही खोए रहते हैं। अगर इनके जीवन में बहाव नहीं हो तो ये विचलित हो जाते हैं। यदि वे सतर्क नहीं हैं, तो वे अपने आसपास के लोगों द्वारा बहुत आसानी से हतोत्साहित हो जाते हैं। इनका अत्यधिक इन्वेन्टीव और इनोवेटिव होना इनके लिए अक्सर दोधारी तलवार जैसा होता है, क्योंकि ये गुण इन्हे अवास्तविक भी बना सकते हैं। ऐसे लोग आसानी से चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। मीन में चन्द्रमा राशि के लोगों को जहां तक हो सके नीरस और बोरिंग ज़िन्दगी से बचना चाहिए। जब वे खुद को अप्रशंसनीय, भ्रमित, या गलत समझ लेते हैं, तो वे अक्सर अपनी ही कल्पना की दुनिया में जीने लगते हैं और इन्हे साधारण जीवन जीने में कठिनाई पेश आती है। नतीजतन, वे कई बार रूढ़िवादी और पलायनवादी हो सकते हैं, जिससे उन्हें हर कीमत पर बचना चाहिए। इसके अलावा, इन लोगों को निराशा और हतोत्साहित होने से भी बचना चाहिए।
मीन में चंद्रमा राशि के प्रसिद्ध व्यक्ति- कौन जानता था कि मीन में चंद्रमा राशि वाले लोग हमारे समय के कुछ सबसे बड़े सेलिब्रिटीज होंगे ? आइए जाने कि क्या आपकी राशि में भी चन्द्रमा है जो आपको भी प्रसिद्धि दिला सकता है, मुफ्त अपने जन्मपत्री की जांच करें,यहां क्लिक करें-मुफ़्त जन्मकुंडली विश्लेषण
मीन राशि में चंद्रमा -अंतिम विचार
अगर आप मीन राशि में चंद्रमा के साथ जन्मे हैं तो आपको अपनी अति संवेदनशीलता के लिए कोई उपाय ढूंढ़ना होगा। आपके जीवन में अगर रोमांस, कला, अध्यात्म,है तो ये आपको सुख देगा। मीन राशि में चन्द्रमा के लोगों में ये गज़ब की शक्ति होती है, पूर्वाभास की उन्हे मालूम होता है कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। यही गुण उनके लिए अक्सर परेशानी का सबब भी बन जाती है। जब आप खुद, अपनी प्रशंसा करेंगे तो खुद ब खुद दूसरे लोग भी आपको सराहेंगे। आप के अंदर औरों की कद्र और परवाह करने वाली आत्मा है जो आपको एक अच्छा इंसान बनाती है, और आज के युग में एक अच्छा इंसान होना बहुत बड़ी बात है।